Hanuman Chalisa

सेना को मिलेगी मध्यम दूरी की क्षमता वाली मिसाइल

Webdunia
रविवार, 27 अगस्त 2017 (16:15 IST)
नई दिल्ली। भारतीय सेना को सालों के इंतजार के बाद आखिरकार 2020 तक मध्यम दूरी की सतह से हवा में प्रहार करने वाली आधुनिक मिसाइल (एमआरएसएएम) प्रणाली मिलेगी, जो करीब 70 किलोमीटर के दायरे में बैलिस्टिक मिसाइलों, लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों को मार गिराने में सक्षम होगी।
 
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) इस मिसाइल प्रणाली का उत्पादन इसराइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ मिलकर करेगा।
 
मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं होने के कारण अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध के साथ बताया कि एमआरएसएएम प्रणाली शत्रु की बैलिस्टिक मिसाइलों, विमानों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोनों, निगरानी विमानों और अवॉक्स (हवाई चेतावनी और नियंत्रण प्रणाली) विमान को मार गिराने में सक्षम होगी। 
 
एमआरएसएएम का मौजूदा संस्करण भारतीय वायुसेना और नौसेना में है। डीआरडीओ ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए आईएआई के साथ 17 हजार करोड़ रुपए के करार पर दस्तखत किए हैं।
 
अधिकारी के मुताबिक कि सेना की हवाई रक्षा के लिए एमआरएसएएम हर मौसम में काम करने वाली 360 डिग्री पर घूमने वाली हवाई रक्षा प्रणाली है, जो किसी संघर्ष क्षेत्र में विविध तरह के खतरों के खिलाफ संवेदनशील क्षेत्रों की हवाई सुरक्षा करेगी।
 
उन्होंने कहा कि अगले 3 साल में मिसाइल प्रणाली का पहला सेट तैयार होगा। सेना बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सरकार पर अपनी हवाई क्षमता बढ़ाने के लिए जोर दे रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख