Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान को भारी पड़ा संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने 2 पाक रेंजर्स को मार गिराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Hajipur Sector
, शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (11:29 IST)
पाकिस्तानी सेना को मंगलवार-बुधवार की रात हाजीपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करना खासा महंगा पड़ गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हाजीपुर सेक्टर में भारतीय जवानों ने 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाजीपुर में भारतीय सुरक्षाबलों ने 2 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। इसके बाद पाकिस्तान की सेना सफेद झंडा दिखाकर अपने साथियों के शव वापस ले गई।
 
सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पाकिस्तानी सैनिक सफेद झंडा दिखाकर मृत पाक सैनिकों के शव ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

हाजीपुर के साथ ही पाकिस्तानी सैनिकों ने बालाकोट और मानकोट क्षेत्र में भी गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने माकूल जवाब दिया।
 
पुंछ के जिला उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और सीमा पर रहनेवाले लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षा के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया 'इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट' का शिलान्यास