सिक्किम में सेना का कमाल, भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाला

Webdunia
शनिवार, 20 मई 2023 (10:56 IST)
Sikkim News : भारतीय सेना (Indian army) ने सिक्किम में मूसलाधार बारिश के कारण कुछ स्थानों पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की वजह से फंसे 54 बच्चों समेत 500 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
 
सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग में शुक्रवार को भारी बारिश हुई। लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे लगभग 500 पर्यटक भूस्खलन व सड़कें बाधित होने के कारण चुंगथांग में फंस गए।
 
रक्षा अधिकारी ने बताया कि चुंगथांग SDM ने सेना से भूस्खलन में फंसे लोगों को बचाने की अपील की। इस पर भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने बचाव अभियान चलाया और फंसे हुए पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।
 
उन्होंने कहा कि फंसे हुए पर्यटकों में 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे शामिल थे और उन्हें तीन अलग-अलग सैन्य शिविरों में ले जाया गया है। उन्हें गर्म भोजन और गर्म कपड़े मुहैया कराए गए हैं।
 
अधिकारी के मुताबिक, सैनिकों ने पर्यटकों के ठहरने और रात में उनके आराम के लिए अपने बैरकों को खाली कर दिया। सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए तीन चिकित्सकीय दलों का गठन किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर और 'उधार का चाकू', क्या है चालबाज चीन का इससे संबंध

सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा

पलक्कड़ में Nipah Virus की पुष्टि, लॉकडाउन जैसे हालात, केरल में अलर्ट जारी

कौन है गैंगस्टर अमित दबंग, जिसे शादी के लिए मिली 5 घंटे की पैरोल

प्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

सभी देखें

नवीनतम

अमरनाथ यात्रा पयार्वरण में नया मंत्र .. बोल बम, यात्रा मार्ग को कचरा मुक्त रखेंगे हम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर में अंबेडकर धाम का करेंगे भूमिपूजन, समरसता सम्मेलन में होंगे शामिल

करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में भीषण आग, लिफ्ट से मिला युवक का शव

जमीन पर छिड़े संघर्ष के कारण आसामान में भटकते विमान

पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, क्लब से लौटते ही हमलावरों ने मारी गोली

अगला लेख