Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Indian Army

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 10 मई 2025 (21:57 IST)
India-Pakistan tension : भारतीय सेना ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस और भविष्य में उकसावे का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के तुरंत बाद आई है। कमोडोर रघु नायर ने कहा, हम आज बनी सहमति का पालन करेंगे, लेकिन हम भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्र की रक्षा के लिए जिस भी अभियान की आवश्यकता होगी, हम उसे शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मजबूती से और भविष्य में हर बार उकसावे पर निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
 
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के किसी भी दुस्साहस और भविष्य में उकसावे का निर्णायक जवाब दिया जाएगा। यह टिप्पणी दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के तुरंत बाद आई है। कमोडोर रघु नायर ने कहा, हम आज बनी सहमति का पालन करेंगे, लेकिन हम भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मजबूती से और भविष्य में हर बार उकसावे पर निर्णायक जवाब दिया जाएगा। विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि भारत के एस-400 मिसाइल बेस को नष्ट करने का पाकिस्तान का दावा पूरी तरह से झूठा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने गलत सूचना फैलाने के कई प्रयास किए हैं। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को जमीन और हवा दोनों क्षेत्रों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सैन्य अधिकारी ने यह भी कहा कि ब्रह्मोस प्रतिष्ठान को नष्ट करने का पाकिस्तान का दावा झूठा है।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे