सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने किया था पेशाब और मल का प्रयोग, कारण जानकर चौंक जाएंगे

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (14:35 IST)
नई दिल्ली। उड़ी हमले के बाद पिछले साल भारतीय सेना ने सीमा पार कर पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की थी, यह तो सभी जानते हैं। इससे जुड़ी कहानियां भी समय-समय पर बाहर आई हैं, लेकिन एक बात और सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।


दरअसल, सेना ने अपने इस अहम अभियान में तेंदुए के पेशाब और मल का भी उपयोग किया था। इस संबंध में लेफ्टिनेंट जनरल आरआर निंभोरकर ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के लिए गए जांबाजों ने इस दौरान तेंदुए के पेशाब और मल का उपयोग किया था।
 
एएनआई के ट्‍वीट के मुताबिक उन्होंने बताया कि कुत्ते तेंदुए से डरते हैं। अत: सैनिकों ने इन चीजों का इस्तेमाल किया ताकि गांव के कुत्ते न भौंकें और पाकिस्तान की सेना चौकन्नी न हो जाए।
 
जवानों ने तेंदुओं के पेशाब और मल को अपने साथ रख लिया और गांवों के रास्ते पर छिड़क दिया। यह तरकीब काम कर गई। तेंदुए की गंध पाकर कुत्ते डर के मारे भौंके नहीं और जवानों ने आसानी से यह गांव पार कर लिया। 
 
निंभोरकर ने सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में अपने जवानों से बात की थी लेकिन यह कहां होनी है इसका पता जवानों को ऑपरेशन शुरू होने के एक दिन पहले ही चला। सर्जिकल स्ट्राइक में जवानों ने आतंकियों के तीन लांचिंग पेड नष्ट कर दिए थे, साथ ही 29 आतंकियों को ढेर कर दिया था। 
 

राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरकर अपने ही गढ़ में घिरे दिग्विजय, दांव पर राजघराने की प्रतिष्ठा !

पीलीभीत लोकसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं वरुण गांधी

सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 21 दिनों से बैठे थे

बंगाल : संदेशखाली पीड़ितों की आवाज उठाने वाली BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा को PM मोदी ने बताया 'शक्ति स्वरूपा'

Richest City : अरबपतियों का शहर बना मुंबई, बीजिंग से छीना नंबर-1 का ताज

क्या RJD- कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बन गई बात, दिल्ली में बैठक के बाद क्या बोले तेजस्वी यादव?

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का निधन

बाल्टीमोर में बड़ा हादसा, मालवाहक जहाज पुल से टकराया, चालक दल में थे 22 सदस्य

Ayodhya: राम मंदिर परिसर में चली गोली, PAC जवान के सीने के आर-पार हुई, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

UP : वापस बांदा जेल भेजा गया मुख्तार अंसारी, डॉक्टर बोले- पूरी तरह फिट