Publish Date: Sun, 09 Aug 2020 (16:39 IST)
Updated Date: Sun, 09 Aug 2020 (16:43 IST)
जम्मू। पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकियों एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना के सतर्क जवानों ने 1 आतंकवादी को मार गिराया जबकि अन्य 2 आतंकी गंभीर रूप से घायल हुए। मारे गए आतंकी के पास से हथियार व पाकिस्तान निर्मित वस्तुएं मिली हैं।
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में कल देर रात आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। इसमें 1 आतंकी मारा गया, जबकि दो घायल हुए।
इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में पता चला कि आतंकवादी के शव को घटनास्थल से दूर खींच लिया गया था। घटनास्थल से एक एके 47 राइफल, दो एके 47 मैगजीन और कुछ खाद्य सामग्री बरामद हुई। खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं पाकिस्तान निर्मित हैं।
About Writer
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।....
और पढ़ें