चीनी नागरिक को समुद्र में आया हार्ट अटैक, तटरक्षक बल ने बचाई जान

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (12:06 IST)
Indian Coast Guard : अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज पर सवार एक चीनी एक नागरिक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। उसे तत्काल उपचार की आवश्यकता थी। भारतीय तटरक्षक बल ने समय पर पहुंच कर उसकी जान बचाई।
 
भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अगस्त की मध्यरात्रि को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज ‘एमवी डोंग फांग कैन टैन नंबर 2’ से चीन के एक नागरिक को चिकित्सीय आधार पर बचाया।
 
 
इसके बाद चीन से संयुक्त अरब अमीरात जा रहे जहाज से फौरन संपर्क किया गया और उसे दूरसंचार माध्यम के जरिए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।
 
तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि मरीज को आधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर ‘एमके-तृतीय’ से हवाई मार्ग से निकाला गया और उसे प्राथमिक उपचार दिया गया।
 
त्वरित अभियान अंधेरे में चलाया गया और ‘‘समुद्र में एक विदेशी नागरिक की कीमती जान बचाई गई। यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल की ‘हम रक्षा करते हैं’ के सिद्धांत की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करता है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

1 साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला, खुद हुआ बेहोश, जानिए क्‍या है मामला

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी

Mohan Bhagwat : सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

LIVE: आपसी टकराव से दूर रहें.. CM फडणवीस ने किसे कहा ऐसा

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

हरदा राजपूत छात्रावास विवाद : CM यादव ने लिया कड़ा एक्शन, SP, SDM, SDOP हटाए गए

अगला लेख