खुशखबर! इस साल 10% के करीब वेतन वृद्धि कर सकती हैं भारतीय कंपनियां

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2023 (17:17 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कंपनियां इस साल वेतन में औसतन 9.8 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं। यह पिछले वर्ष 2022 में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि से थोड़ा अधिक है। कोर्न फेरी के नवीनतम सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष प्रतिभाओं के लिए यह वेतन वृद्धि कहीं अधिक होगी। कंपनियां विभिन्न प्रतिभा प्रबंधन कदमों और क्षतिपूर्ति योजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण और प्रमुख प्रतिभाओं को बनाए रखने पर ध्यान दे रही हैं।
 
सर्वेक्षण में लगभग 8,00,000 से अधिक कर्मचारियों वाले 818 संगठनों को शामिल किया गया। इस सर्वेक्षण के अनुसार 2023 में भारत में वेतन में 9.8 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। महामारी से प्रभावित वर्ष 2020 में वेतन वृद्धि 6.8 प्रतिशत से काफी कम थी लेकिन मौजूदा वृद्धि का रुख मजबूत और बेहतर स्थिति को दर्शाती है।
 
भारत के बढ़े हुए डिजिटल क्षमता निर्माण पर ध्यान दिए जाने के अनुरूप सर्वेक्षण में जीवन विज्ञान और स्वास्थ्य देखभाल और उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में क्रमशः 10.2 प्रतिशत और 10.4 प्रतिशत तक की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
 
कोर्न फेरी के अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा कि हालांकि दुनियाभर में मंदी और आर्थिक नरमी की चर्चा हो रही है, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6 प्रतिशत की दर से आगे बढ़ने का आशा की जा रही है। सिंह ने आगे कहा कि प्रमुख प्रतिभाओं के लिए वेतन वृद्धि 15 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक भी हो सकती है।
 
कुछ अन्य क्षेत्रों के लिए यह वेतन वृद्धि- सेवा क्षेत्र के लिए 9.8 प्रतिशत, वाहन के लिए 9 प्रतिशत, रसायन के लिए 9.6 प्रतिशत, उपभोक्ता सामान के लिए 9.8 प्रतिशत और खुदरा क्षेत्र में 9 प्रतिशत होने का अनुमान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख