'गगनयान' से पहले अंतरिक्ष में जाएगी 'व्योममित्र', जानें कैसा है यह महिला रोबोट?

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (16:55 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अगले साल दिसंबर में 'मिशन गगनयान' (Gaganyaan) शुरू करने जा रहा है। देश का ये पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन होगा। इस मिशन से पहले अंतरिक्ष की स्थिति को समझने के लिए इसरो एक रोबोट (humanoid) भेजेगा, जो महिला की तरह दिखने वाला होगा। इसरो ने इसे 'व्योममित्र' (Vyommitra) नाम दिया है।

बेंगलुरु में मानव अंतरिक्षयान और खोज : वर्तमान चुनौतियां व भविष्य घटनाक्रम’ पर आयोजित सेमिनार के मौके पर इसरो प्रमुख के. सिवन ने यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ‘गगनयान’ मिशन का उद्देश्य न सिर्फ अंतरिक्ष में भारत का पहला मानवयान भेजना है, बल्कि निरंतर अंतरिक्ष मानव उपस्थिति के लिए नया स्पेस स्टेशन स्थापित करना भी है। इसरो प्रमुख ने बताया कि हम तीन चरणों में यह सब कर रहे हैं।

'व्योममित्र' की खासियत : सिवन ने बताया कि 'गगनयान' में किसी भी महिला को नहीं भेजा जा रहा है, इसलिए 'व्योममित्र' को एक महिला के रूप में भेजा जा रहा है। 'व्योममित्र' मल्टी टास्कर है। यह एक साथ कई सारे काम कर सकती है। व्योममित्र दो भाषाएं भी बोलती है। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने बताया कि यह एक इंसान की तरह काम करेगा और ग्राउंड स्टेशन पर रिपोर्ट करेगा।

इसरो 'मिशन गगनयान' को अगले साल दिसंबर 2021 में लांच करने वाला है। इसके पहले दिसंबर 2020 और जून 2021 में दो मानवरहित मिशन लांच होंगे। 'गगनयान' से अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए 4 भारतीय ट्रेनिंग लेने इसी माह के अंत में रूस जाने वाले हैं। इस पूरे मिशन की लागत 10 हजार करोड़ रुपए है।

सिवन ने बताया कि इसरो 'मिशन गगनयान' के लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों से भी बात कर रही है, ताकि उनके अनुभव भी इस मिशन में काम आ सकें। सिवन ने कहा कि इसरो ने ‘गगनयान’ के लिए कई नेशनल लैब, इंस्टीट्‍यूट, डीआरडीओ लैब, भारतीय वायुसेना, सीएसआईआर को पक्षकार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त 2018 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘गगनयान मिशन’ के माध्यम से 2022 में या उससे पहले अंतरिक्ष में भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, जब भारत 2022 में आज़ादी की 75वीं सालगिरह मना रहा होगा, भारत मां का कोई लाल, चाहे बेटा हो या बेटी तिरंगा लेकर अंतरिक्ष में प्रस्थान करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka : 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, 66 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण, इस साल भी छात्राओं ने बाजी मारी

Indore : पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे वाले वीडियो केस में बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस पार्षद समेत 2 लोग गिरफ्तार

13 साल के स्टूडेंट को लेकर भागी टीचर, कहा- गर्भ में पल रहे मेरे बच्चे का बाप है

भारत की ताकत सिर्फ हथियार नहीं, एकता भी है : नरेंद्र मोदी

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तानी पीएम शरीफ की मुस्लिम देशों से गुहार

अगला लेख