भारतीय नौसेना का जल सर्वेक्षण पोत संधायक 40 साल बाद हुआ सेवामुक्त

Webdunia
शुक्रवार, 4 जून 2021 (23:49 IST)
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जलीय सर्वेक्षण पोत संधायक (INS Sandhayak) को 40 साल तक देश की सेवा के बाद शुक्रवार को विशाखापत्तनम में नौसेना की गोदी में सेवामुक्त कर दिया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

इस पोत ने सेवाओं के दौरान देश के पूर्वी तथा पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में करीब 200 बड़े जलीय सर्वेक्षण किए और अनेक छोटे सर्वेक्षण भी किए। उसने अंडमान सागर और पड़ोसी देशों में भी इस तरह के सर्वेक्षण किए।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के कारण आयोजित एक सादे और संक्षिप्त समारोह में जहाज को सेवामुक्त किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह की मौजूदगी में सूर्यास्त के समय राष्ट्रीय ध्वज और नौसेना की पताका को नीचे उतारा गया।

इस जहाज की परिकल्पना तत्कालीन चीफ हाइड्रोग्राफर, रियर एडमिरल एफएल फ्रेजर ने की थी, जिन्होंने भारत में इस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पोत का डिजाइन और निर्माण भी किया था।

नौसेना मुख्यालय द्वारा डिजाइन को अंतिम रूप दिए जाने के बाद इस जहाज का निर्माण वर्ष 1978 में कोलकाता में शुरू हुआ था। जहाज को भारतीय नौसेना में 26 फरवरी, 1981 को वाइस एडमिरल एमके रॉय द्वारा कमीशन किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख