खुशखबरी... रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भारी कमी...

Webdunia
सोमवार, 31 दिसंबर 2018 (19:28 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दामों में कमी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने से लगातार दूसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के भाव में भारी गिरावट आई है। गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 120.50 रुपए और सब्सिडी वाला 5.91 रुपए सस्ता हुआ है।
 
देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कार्पोरेशन की तरफ से सोमवार को यह जानकारी दी गई। नई दरें एक जनवरी से लागू हो जाएंगी। कीमत में कमी के बाद गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 809.50 रुपए की तुलना में 689 रुपए का हो गया है।
 
सरकार एक वित्त वर्ष के दौरान रसोई गैस उपभोक्ता को 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराती है। इससे अधिक मांग रहने पर उपभोक्ता को गैर सब्सिडी वाले दाम अदा करने होते हैं।
 
इंडियन आयल ने सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर भी 5.91 रुपए सस्ता किया है। अब यह 500.90 रुपए की तुलना में 494.99 रुपए का मिलेगा। नवंबर 2018 में गैर सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। पहले इसे 879 रुपए से बढ़ाकर 939 रुपए का किया गया था और सात नवंबर को दामों में फिर 3.50 रुपए की वृद्धि की गई थी।
 
दिसंबर में दाम 942.50 रुपए की तुलना में 133 रुपए घटकर 809.50 रुपए रह गए थे। इस प्रकार दो माह के दौरान गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 253.50 रुपए पचास पैसे सस्ता हुआ है।
 
सब्सिडी वाले रसोई गैस के सिलेंडर के दाम नवंबर में दो बार बढ़ाए गए। पहली बार एक नवंबर को दिल्ली में दाम 502.40 रुपए से बढाकर 505.34 रुपए और फिर सात नवंबर को 507.42 रुपए किए गए। दो माह में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर का दाम 12.43 रुपए कम हुआ है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

आप भी रहें ऐसे ठगों से सावधान, शेयर बाजार के नाम पर धोखाधड़ी, पूर्व सरकारी कर्मचारी ने गंवाए 2.85 करोड़

भारत ने अपने लोगों को ईरान की यात्रा करने से बचने की सलाह दी, जानें क्यों जारी की ऐसी एडवाइजरी

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

हरदा में क्षत्रिय हॉस्टल में पुलिस के लाठीचार्ज मामले ने पकड़ा तूल, सीएम ने तलब की पूरी रिपोर्ट

Monsoon Session : 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 8 नए विधेयक पेश करने की तैयारी में सरकार

अगला लेख