भारतीय शेफ ने 87 घंटे 45 मिनट तक लगातार खाना पकाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 20,000 लोगों ने खाया

भाषा
मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (15:25 IST)
इंदौर (भाषा)। भारत की 39 वर्षीय शेफ ने सबसे लंबे समय तक खाना पकाने का विश्व कीर्तिमान कायम करते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज में अपना नाम दर्ज कराया है।
 
विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली लता टंडन ने मंगलवार को बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज ने उनके इस कारनामे को 'लॉन्गेस्ट कुकिंग मैराथन (व्यक्तिगत)' के रूप में मान्यता देते हुए आधिकारिक प्रमाण-पत्र जारी किया है।
 
मध्यप्रदेश के रीवा से ताल्लुक रखने वाली विवाहिता ने बताया कि उन्होंने इसी शहर के एक होटल में 3 सितंबर से 7 सितंबर के बीच लगातार 87 घंटे 45 मिनट तक करीब 1,600 किलोग्राम खाना पकाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्ज के सामने कीर्तिमान का दावा पेश किया था।
 
इस दौरान उन्होंने गैस के चूल्हे पर आठ बर्नरों का इस्तेमाल किया और चावल के अलग-अलग पकवान, छोले, राजमा, कई तरह की दालें, कढ़ी, वड़ा पाव, सैंडविच, हलवा और खीर समेत कोई 30 व्यंजन पकाए।
 
उन्होंने बताया कि विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए उनका पकाया खाना करीब 20,000 लोगों को खिलाया गया, जिसमें अनाथालय में रहने वाले बच्चे, दिव्यांग लड़के-लड़कियां और वृद्धाश्रम के बुजुर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत का पारंपरिक खाना हर मामले में बेहतरीन है। मैं इस खाने के स्वाद को दुनिया भर में पहुंचाना चाहती हूं। (Photo courtesy: Facebook)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को 2 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर कटाक्ष, देश की आर्थिक प्रगति को बताया छलावा

कौन हैं भारतीय नौसेना की दो बहादुर महिला अधिकारी जिन्होंने 8 महीनों में तय किया 50,000 किलोमीटर का समुद्री सफ़र, प्रधानमंत्री ने की सराहना

केरल में भारी वर्षा से सड़कें जलमग्न, सैकड़ों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया

भोपाल से पीएम मोदी की पाकिस्तान को चेतावनी, गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा

अगला लेख