Republic Day Parade 2024 Live: भारत का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र का जश्न

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 जनवरी 2024 (11:01 IST)
75th Republic Day celebration of India: 26 जनवरी, 2024 को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस पर मना रहा है। इस समारोह के मुख्‍य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों हैं। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस से जुड़ी पल-पल की जानकारी.... 

12:38 PM, 26th Jan
DRDO की झांकी में गगनयान और चंद्रयान।
इलेक्ट्रॉनिक तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय की झांकी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र।
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस की महिलाकर्मी 'नारी शक्ति' कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं। मोटरसाइकिलों पर सवार 265 महिला बाइकर्स ने शौर्य और वीरता का प्रदर्शन किया।
54 विमानों ने फ्लायपास्ट से जीता दिल।

11:36 AM, 26th Jan
परेड में सबसे पहले आधंप्रदेश की झांकी।
इसके बाद हरियाणा और मणिपुर की झांकी। 
मध्यप्रदेश की झांकी ने दिया आत्मनिर्भर नारी का संदेश। महिलाएं प्रदर्शित कर रही है लोकनृत्य।
ओडिशा की झांकी में भी महिला सशक्तिकरण का संदेश।
छत्तीसगढ़ ने दिया 600 वर्ष पुरानी मुरिया दरबार परंपरा को दर्शाया गया। 
राजस्थान की झांकी में घूमर नृत्य, मीरा बाई, रेगिस्तान का जहाज ऊंट।
महाराष्‍ट्र की झांकी में छत्रपति शिवाजी और उनके राज्यभिषेक की झलक।
आंध्रप्रदेश की झांकी में स्कूल शिक्षा में हुए बदलाव का संकेत।
गुजरात की झांकी में दिखा कच्छ का धोरड़ो गांव।

11:30 AM, 26th Jan
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर निकली एक झांकी में सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाया गया। यह झांकी ‘राष्ट्र निर्माण: पहले भी, अब भी, आगे भी और हमेशा’ की विषय वस्तु पर आधारित थी।
भारतीय थलसेना की सिख रेजिमेंट की एक टुकड़ी ने मेजर सरबजीत सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान यहां कर्तव्य पथ पर मार्च किया। सिख रेजिमेंट की स्थापना ‘शेर-ए-पंजाब’ महाराजा रणजीत सिंह के सिपाहियों ने 1846 में की थी।
देश के 75वें गणतंत्र दिवस की परेड में शुक्रवार को हथयारों का पता लगाने वाली स्वदेश विकसित रडार प्रणाली ‘स्वाति’, मोबाइल ब्रिजिंग प्रणाली ‘सर्वत्र’, ड्रोन जैमर प्रणाली और आधुनिक रेडियो आवृत्ति निगरानी प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।
परेड में मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली भी आकर्षण का केंद्र रही जो 300 किलोमीटर तक की रेंज में हवाई क्षेत्र में निगरानी रख सकती है और 70 किलोमीटर तक की रेंज में आसमान में दुश्मन के प्लेटफॉर्म पर निशाना साध सकती है।
 

11:18 AM, 26th Jan
द राजपूताना राइफल्स की टुकड़ी कर्तव्यपथ से गुजरी।
DRDO का बैंड दस्ता भी परेड स्थल से गुजरा।
मैकेनाइज्ड कॉलमों में 9 रैपिड रेजिमेंट के कैप्टन सुमन सिंह के नेतृत्व में कोर ऑफ इंजीनियर्स के सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम का दस्ता कर्तव्य पथ से गुजरा।
मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम और सिग्नल कोर के एडवांस रेडियो फ्रीक्वेंसी मॉनिटरिंग का दस्ता भी कर्तव्य पथ पर।
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी ने हिस्सा लिया।

11:04 AM, 26th Jan
परेड की कमान जनरल ऑफिसर कमांडिंग, दिल्ली क्षेत्र, लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार संभाल रहे हैं। मेजर जनरल सुमित मेहता, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र परेड के सेकेंड-इन-कमांड हैं।
परमवीर चक्र और अशोक चक्र समेत सर्वोच्च वीरता पुरस्कारों के विजेता परेड कमांडर के पीछे चल रहे हैं।
परेड में सशस्त्र बल स्वदेश विकसित आयुधों और सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन कर रहे हैं जिनमें मिसाइल प्रणाली, ड्रोन जैमर, निगरानी प्रणाली और बीएमपी-2 इन्फेंट्री लड़ाकू वाहन आदि मुख्य आकर्षण हैं।
पहली बार कर्त्तव्य पथ पर मार्च करते हुए तीनों सेनाओं से महिलाओं की एक टुकड़ी शामिल हो रही है, जिसका नेतृत्व सैन्य पुलिस की कैप्टन संध्या कर रही हैं। इसमें तीन अतिरिक्त अधिकारी कैप्टन शरण्या राव, सब लेफ्टिनेंट अंशू यादव और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शृष्टि राव हैं।
<

#WATCH गणतंत्र दिवस परेड में ऑल टेरेन व्हीकल टुकड़ी ने हिस्सा लिया।#RepublicDay2024 pic.twitter.com/cg6DMqJutq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024 >दुनिया की एकमात्र घुड़सवार (कैवेलरी) रेजीमेंट ने शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की अगुवाई की।
सेना के 61वें घुड़सवार दस्ते का नेतृत्व मेजर यशदीप अहलावत कर रहे हैं। 1953 में स्थापित, 61 कैवेलरी दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार दस्ता है, जिसमें सभी 'स्टेट हॉर्स्ड कैवेलरी यूनिट' शामिल हैं।
मल्टी लांच राकेट सिस्टम पिनाका भी कर्तव्यपथ पर। 

10:53 AM, 26th Jan
कर्तव्य पथ पर 4 एमआई-17 IV हेलीकॉप्टर ने 'ध्वज' फॉर्मेशन बनाया।
फ्रांसीसी बैंड का दस्ता परेड में शामिल। कैप्टन खुर्दा की अगुवाई में मार्च।
कर्तव्य पथ पर टी 90 भीष्म टैंक की टुकड़ी।
नाग मिसाइल सिस्टम की टुकड़ी भी कर्तव्य पथ से गुजरी।

10:40 AM, 26th Jan
राष्‍ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने किया ध्‍वजारोहण। 
महिला शक्ति ने मंगल ध्वनी के साथ परेड की शुरुआत। 
<

75वें #गणतंत्रदिवस के सुअवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी राष्ट्रीय सलामी। @rashtrapatibhvn | #RepublicDay2024 | #26January2024 | @MIB_India pic.twitter.com/zpTuzG0evx

— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 26, 2024 >वाद्य यंत्रों के साथ 112 कलाकार पहली बार परेड में शामिल। 


10:32 AM, 26th Jan
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं। मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जायेगा।
 
मैक्रों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग। गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है। आइये, जश्न मनाते हैं!'

10:26 AM, 26th Jan
कर्तव्यपथ पर पहुंचे उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़।
परेड स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी साथ। कुछ ही देर में राष्‍ट्रपति द्रौपद्री मुमू भी पहुंचेगी। 

09:04 AM, 26th Jan
राजधानी दिल्ली में कुछ ही देर में शुरू होगी गणतंत्र दिवस परेड।

08:43 AM, 26th Jan
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनसे संविधान में निहित सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुन: प्रतिबद्ध करने का संकल्प लेने व समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।
 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवसियों को शुभकामनाएं दीं और भारत को एक सशक्त एवं विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प को मज़बूत करने का उनसे आह्वान किया।

07:26 PM, 25th Jan
फ्रांसीसी दल भी परेड का हिस्सा : इस बार परेड में एयरफोर्स के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे। इन विमानों में 15 महिलाएं होंगी। फ्रांसीसी दल भी परेड में हिस्सा ले रहा है। यह दूसरा मौका है, जब फ्रांसीसी दल परेड में हिस्सा ले रहा है। 

07:25 PM, 25th Jan
ट्रैफिक पर पाबंदी : गणतंत्र दिवस परेड को ध्यान में रखते हुए के बुधवार शाम 6 बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक किसी भी तरह के ट्रैफिक पर रोक लगा दी गई है। परेड खत्म होने तक यह पाबंदियां जारी रहेंगी। रफी मार्ग, जनपथ, मान सिंह रोड, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग पर भी परेड समाप्त होने तक ट्रैफिक बंद रहेगा।
 
मोबाइल ले जा सकते हैं, लेकिन... : परेड में मोबाइल ले जा सकते हैं, लेकिन खाने-पीने की चीजें- स्नैक्स, केचप या सॉस, थर्मस फ्लास्क, पानी की बोतल, कैन, रेडियो, टेप रिकॉर्डर, कैमरा, दूरबीन, हैंडीकैम, डिजिटल डायरी, लैपटॉप, कंम्यूटर, आई-पैड, टैबलेट, सिगरेट, बीड़ी, लाइटर, माचिस, छाता, खिलौना पिस्तौल, कैंची, रेजर, तार आदि नहीं ले जाया जा सकेगा।

07:24 PM, 25th Jan
दिल्ली मेट्रो की विशेष सेवा : गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7.30 मिनट पर होगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर ध्वज फहराएंगी। 26 जनवरी की परेड सुबह 10.30 बजे विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होकर नेशनल स्टेडियम में समाप्त होगी। दिल्ली मेट्रो ने लोगों की सुविधा के लिए 26 जनवरी को सुबह 4 बजे से मेट्रो संचालन का निर्णय किया है। परेड स्थल तक पहुंचने के लिए यात्रियों को मेट्रो स्टेशन पर विशेष कूपन प्रदान किए जाएंगे। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन से ही कर्तव्य पथ पहुंचा जा सकेगा, जहां लोग गणतंत्र दिवस परेड देख सकेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

अगला लेख
More