Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 जुलाई 2023 को कितनी थी भारत की जनसंख्या, क्या चीन से निकल गए हैं पार

हमें फॉलो करें 1 जुलाई 2023 को कितनी थी भारत की जनसंख्या, क्या चीन से निकल गए हैं पार
नई दिल्ली , मंगलवार, 25 जुलाई 2023 (18:35 IST)
India population : क्या जनसंख्या के मामले में भारत चीन से आगे निकल गया है। इसे लेकर भारत ने सरकार का बयान सामने आया है। सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते 1 जुलाई को देश की अनुमानित जनसंख्या 139,23,29,000 थी जबकि चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी।
 
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस सांसद दीपक बैज के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
 
बैज ने सवाल किया था कि क्या भारत दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है?
 
इसके जवाब में राय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामले के विभाग के अनुमान के अनुसार एक जुलाई, 2023 को चीन की जनसंख्या 142,56,71,000 थी।
 
मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग द्वारा प्रकाशित जनसंख्या अनुमान संबंधी तकनीकी समूह की रिपोर्ट के अनुसार एक जुलाई, 2023 को भारत की अनुमानित जनसंख्या 139,23,29,000 थी।
 
राय ने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि देश में आजादी के बाद से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को छोड़कर जाति आधारित जनगणना नहीं हुई हैं।
 
उनका यह भी कहना था कि कुछ राजनीतिक दलों और संगठनों ने जाति आधारित आंकड़ों की मांग की है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: घर में घुसकर छात्र ने किया युवती से रेप, आरोपी मौके से फरार