तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान को इंडोनेशिया में आपात स्थिति में उतारा

Webdunia
बुधवार, 10 मई 2023 (16:14 IST)
Indigo flight: मुंबई। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो (Indigo) के विमान के केबिन से कुछ जलने की गंध आने के बाद मंगलवार को उसका मार्ग परिवर्तित कर इंडोनेशिया (Indonesia) के मेदान में कुआलानामू हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमानन कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इंडिगो ने बताया कि विमान की विस्तृत जांच के लिए उसे कुआलानामू पर ही रखा गया है।
 
इंडिगो ने इस घटना को हुए 12 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह नहीं बताया कि विमान में कितने यात्री सवार थे और यात्रियों को कितने बजे वहां से रवाना किया जाएगा? उसने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक ले जाने के लिए कुआलानामू में एक वैकल्पिक विमान भेजा जा रहा है।
 
विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान संख्या 6ई-1007 का संचालन कर रहे ए320सीईओ विमान को मेदान (इंडोनेशिया) के कुआलानामू हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया। उड़ान के दौरान चालक दल ने पाया कि केबिन में से कुछ जलने की गंध आ रही थी।
 
उसने कहा कि विमान चालक ने प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को एहतियातन निकटवर्ती हवाई अड्डे कुआलानामू की ओर मोड़ दिया, जहां विमान को सुरक्षित उतारा गया। इंडिगो ने बताया कि जमीन पर की गई विमान की शुरुआती जांच के परिणाम संतोषजनक रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More