इंदिरा गांधी ने दिया था रोहिंग्याओं की सुरक्षा पर जोर...

Webdunia
गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (19:24 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने रोहिंग्या समुदाय के लोगों को शरण नहीं देने पर मोदी सरकार की आलोचना की और शरणार्थियों की ‘रक्षा पर जोर देने’ वाली पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उदाहरण पेश किया। पूर्व रक्षामंत्री ने मदद और सुरक्षा चाहने वाले इस समुदाय के 40000 रोहिंग्याओं को वापस करने का आरोप बुधवार को सरकार पर लगाया।
 
उन्होंने कहा, जब 70 के दशक में एक करोड़ से अधिक शरणार्थी बांग्लादेश से भारत आए तब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अमेरिका के शक्तिशाली सातवें बेड़े की अनदेखी करते हुए उनकी सुरक्षा करने पर जोर दिया। एंटनी ने कहा कि उन्होंने एक युद्ध का साहस दिखाया और उनके लिए एक नए राष्ट्र का निर्माण किया। वे दिल्ली में केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (केयूडब्ल्यूजे) के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 
एंटनी के मुताबिक, भारतीय बहुलवाद और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, आपके खाने की पसंद की चीजों, फिल्में देखने या किताब लिखने की भी स्वतंत्रता नहीं है। जो मूल्य सदियों से मौजूद हैं, वे भी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में बहस और चर्चा की संस्कृति खत्म हो रही है।
 
एंटनी ने कहा, वर्तमान स्थितियों में कोई भी व्यक्ति बिना डर के नहीं बोल सकता। अपने विचार अभिव्यक्त नहीं कर सकें, यह भारतीय मीडिया के लिए भी अच्छा नहीं है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख