महंगाई की मार, दिल्ली में टमाटर 80 रुपए किलो हुआ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (22:21 IST)
Tomato 80 rupees per kg in Delhi:  हाल में भीषण गर्मी पड़ने से आपूर्ति कम होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की खुदरा कीमतें बढ़कर 70-80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में फलों और सब्जियों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी अपने खुदरा बिक्री केंद्र 'सफल' पर 75 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेच रही है। स्थानीय सब्जी विक्रेता 70-80 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से टमाटरों की बिक्री कर रहे हैं।
 
टमाटर की आपूर्ति सीमित : मदर डेयरी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि पहाड़ी इलाकों के प्रमुख टमाटर उत्पादक क्षेत्रों में हाल ही में भीषण गर्मी पड़ने से इस फसल की उपज प्रभावित हुई है। उपज कम होने से खुदरा बाजारों में टमाटर की आपूर्ति सीमित हो गई है और इसके बाद कीमतों में उछाल आया है।
 
ऑनलाइन मंच ओटिपी और ब्लिंकिट पर टमाटर की बिक्री 80 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर की जा रही है। स्थानीय विक्रेताओं ने टमाटर की ऊंची खुदरा कीमतों के लिए 50-60 रुपए प्रति किलोग्राम पर थोक कीमतों में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमतें 55 रुपए प्रति किलोग्राम है।
 
कहीं-कहीं टमाटर 100 रुपए के पार : शुक्रवार को टमाटर का अखिल भारतीय औसत मूल्य 58.25 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। टमाटर की अधिकतम और न्यूनतम कीमतें क्रमशः 130 रुपए प्रति किलोग्राम और 20 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गईं।
 
टमाटर के अलावा आलू और प्याज की खुदरा कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। आलू और प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमतें क्रमशः 35.34 रुपये प्रति किलोग्राम और 43.01 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख