PM मोदी के मध्यप्रदेश से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरु करने की इनसाइड स्टोरी

विकास सिंह
बुधवार, 28 जून 2023 (18:50 IST)
भोपाल। साल में अंत में होने वाले मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनावी अभियान का शंखनाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी भोपाल से किया। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा भारतीय जनता पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाने के लिए मध्यप्रदेश की धरती की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मध्यप्रदेश की धरती पर मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम का हिस्सा बनने में मुझे गौरव का अनुभव हो रहा है। 
 
भोपाल में भाजपा के मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश की 501 लोकसभा क्षेत्रों की चुने गए करीब 3 हजार बूथ कार्यकर्ता (अल्पकालिक विस्तारक) शामिल हुए है और उन्हें प्रशिक्षण देने के बाद साल के अंत में होने वाले चुनावी राज्यों में भेज गया है। जहां पर अगले सात दिनों तक पार्टी के कमजोर बूथों को मजबूत बनाने की रणनीति पर काम करेंगे।  
 
बूथ सशक्तिकरण का 'मध्यप्रदेश मॉडल'-मध्यप्रदेश जो भाजपा के गढ़ के रूप में पहचाना जाता है। उसने बूथ सशक्तिकरण के कार्यक्रम में बूथों को मजबूत बनाने के साथ उनको डिजिटल कर एक उदाहरण पेश किया है। मध्यप्रदेश भाजापा संगठन ने 98 प्रतिशत बूथों पर अपना काम पूरा कर लिया है। मध्यप्रदेश भाजपा ने 64 हजार बूथों का डिजिटलकरण कर चुके है। बूथ विस्तारक अभियान के तहत पार्टी के बूथ विस्तारक बूथों पर जाकर बूथ समिति को रजिस्टर के साथ-साथ संगठन ऐप में उनका ब्यौरा दर्ज कर चुके है। संगठन एप में बूथ समिति, बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए सहित पूरी समिति और पन्ना प्रमुख पन्ना समिति के साथ ही की वोटर्स के नाम दर्ज हैं।

 
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कहते है कि मध्यप्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावना के अनुरूप श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष पर बूथ विस्तारक अभियान के अंतर्गत 10 दिनों में 100 घंटे समर्पण करके प्रत्येक बूथ को डिजिटल बनाने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान में सभी 64 हजार 100 बूथों को डिजिटल कर दिया है। इसमें भाजपा के 39 लाख 15 हजार 327 कार्यकर्ताओं ने पन्ना प्रमुख एवं पन्ना समिति तक ने बड़ी भूमिका निभाई है। 
 
इसके साथ चुनावी साल में पार्टी ने 10 हजार 906 शक्ति केंद्रों पर दो क्लस्टर बनाकर ‘बूथ विजय संकल्प’ अभियान शुरु किया है। इस अभियान में 5 हजार 400 कलस्टर में 10 और 12 बूथों के सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक टिफिन बैठक, भोजन एवं खेलकूद का आयोजन किया।
 
इसके साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन ऐप के माध्यम से ‘मन की बात’ को सभी 64,100 बूथों में से 25,923 बूथों तक कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में बूथ अध्यक्षों की संख्या 62,989, बूथ महामंत्री 64,717, बीएलए 63,323, बूथ समिति सदस्य 70,4522 और पन्ना प्रमुख 1,415,457 है।
 
बूथ पर ‘त्रिदेव’ के हाथों में कमान-इसके साथ मध्यप्रदेश में पार्टी बूथ को डिजिटल बनाने के साथ बूथ कार्यकर्ता को सम्पदा स्मार्ट कार्ड दे रही है। पार्टी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, और बीएलए को बूथ का ‘त्रिदेव’ मानते हुए उन्हें स्मार्ट कार्ड देगी। सम्पदा स्मार्ट कार्ड में त्रिदेव का यूनिक नंबर और उनका परिचय होगा, जिससे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व भी उनसे कभी भी सीधे संपर्क कर सके।  बूथ के त्रिदेव और पन्ना प्रमुखों को यह "सम्पदा" स्मार्ट आईडी और पहचान पत्र देने का उद्देश्य बूथ स्तर के नेतृत्व को संगठन में सम्मान, पहचान और दायित्व देना है। यह "सम्पदा" स्मार्ट आईडी डिजिटलाइज होने वाले बूथों के अंतर्गत फीड किये गए "त्रिदेव" के लिए संभव होंगे। यही व्यवस्था पन्ना प्रमुखों पर लागू होगी।
 
बूथ पर भाजपा का फोकस क्यों?- मध्यप्रदेश में सत्ता बरकरार रखने के लिए मिशन 2023  के अंतर्गत भाजपा ने 51%  वोट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रखा है। पाटी ने विधानसभा स्तर पर बूथ समितियों का गठन करने के साथ बूथ वार वॉस्टएप ग्रुप बनाकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की योजनाओं को कंटेट और वीडियो शेयर कर रही है। इसके साथ बूथ कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर किए गए कामों को संगठन एप पर अपलोड करने की ताकीद दी गई है। जिसकी मॉनिटिरिंग राज्य और केंद्रीय स्तर पर पार्टी संगठन कर रहा है। मंगलवार को मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार कर लोगों तक इसे पहुंचाए। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल की तरह वक्फ अधिनियम को खारिज करे केरल : मुस्लिम समूह

बिहार और यूपी के कई क्षेत्रों में बिजली का कहर, अलग-अलग घटनाओं में 32 लोगों की मौत

अगला लेख