कर्नाटक में फिल्म से प्रेरित होकर युवक ने किया आत्मदाह

Webdunia
शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (18:03 IST)
बेंगलुरु। तेलुगू हॉरर फिल्म 'अरुंधति' में 'मुक्ति'  की तरह आत्मदाह करने वाले एक युवक ने यहां एक सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया।युवक ने लगभग 2 दर्जन बार यह फिल्म देखी थी। उसके माता-पिता उसे ऐसा करने से रोकते थे।

युवक के परिवारवालों ने यह जानकारी दी। तुमकुरु जिले के मधुगिरी तालुक के एक गांव के 23 वर्षीय रेणुका प्रसाद ने लगभग दो दर्जन बार यह फिल्म देखी थी। उसके माता-पिता उसे ऐसा करने से रोकते थे, लेकिन उसने कभी उनकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया। युवक ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

सूत्रों ने कहा, जिस तरह फिल्म के केंद्रीय किरदार को आत्मदाह के बाद मुक्ति मिली, प्रसाद ने भी गांव के बाहरी इलाके में अपने शरीर पर लगभग 20 लीटर पेट्रोल छिड़ककर वही कार्य करने की कोशिश की।

कुछ राहगीरों ने आग की लपटों में घिरे युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में युवक को यहां विक्टोरिया अस्पताल लाया गया जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। प्रसाद ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने पिता से कहा कि आत्मदाह करने के बाद उसे ‘मुक्ति’ मिलेगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख