Biodata Maker

दिल्ली में भीषण गर्मी, छुट्टी के बावजूद खुले स्कूलों को तत्काल बंद करने के निर्देश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 20 मई 2024 (22:52 IST)
Instructions to immediately close schools open despite holidays in Delhi : दिल्ली सरकार ने उन निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को तत्काल प्रभाव से कक्षाएं बंद करने को कहा है जो गर्मी की छुट्टियों के बावजूद इसे आयोजित कर रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने एक परिपत्र में कहा कि सभी स्कूलों को इस शैक्षणिक वर्ष के लिए 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रखने का निर्देश दिया गया है।
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान-दिल्ली समेत कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट, नजफगढ़ में पारा 47 के पार
परिपत्र में कहा गया, सभी सरकारी स्कूल 11 मई से बंद हैं। हालांकि यह देखा गया है कि कुछ सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूल भीषण गर्मी के दौरान भी खुले हैं। परिपत्र में कहा गया है, इसलिए दिल्ली के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को तत्काल प्रभाव से ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए स्कूल बंद करने की सलाह दी जाती है।
ALSO READ: Weather Updates: गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक हाहाकार
दिल्ली में हाल के दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। रविवार को इस मौसम का उच्चतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिन के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए दिल्ली के कई हिस्सों में लू चलने और अन्य इलाकों में भीषण लू चलने का अनुमान जताया है। (भाषा) (File Photo) 
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को बताया भारत की कठपुतली, तालिबान सरकार को दी चेतावनी

चक्रवात मोंथा ने बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख