गुरुत्वीय तरंग खोल सकते हैं 'ब्लैक होल' के जन्म से जुड़े रहस्य

Webdunia
सोमवार, 27 जून 2016 (19:19 IST)
लंदन। गुरुत्वीय तरंगों का उपयोग जल्द ही ब्रह्मांड के सबसे बड़े ब्लैक होल के जन्म से जुड़े सवालों को सुलझाने में किया जाएगा। इसमें ब्लैक होल की उत्पत्ति कब और कैसे हुई, जैसे सवाल शामिल हैं।
 
ब्रिटेन में डरहम विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं की अगुवाई में वैज्ञानिकों ने वृहद पैमाने पर ब्रह्मांड से जुड़े सिमुलेशन किए जिसका उपयोग अब इस दिशा में किया जाएगा कि विशालकाय ब्लैक होल की टक्कर किस दर से होती है जिससे गुरुत्वीय तरंग उत्पन्न होते हैं।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इन तरंगों के आयाम और आवृत्ति से उस चीज का शुरुआती  द्रव्यमान पता चलेगा जिससे पहले ब्लैक होल की उत्पत्ति हुई थी, क्योंकि उनका जन्म 13 अरब वर्ष पहले हुआ था। इससे यह जानकारी भी मिलेगी कि उनकी उत्पत्ति कैसे और कहां हुई?
 
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इवॉल्व्ड लेजर इंटरफेरोमीटर स्पेस एंटीना डिटेक्टर के 2034 तक  काम शुरू करने की संभावना है और इसके बाद बहुत बड़े आकार के ब्लैक होल के बीच की टक्कर से उत्पन्न गुरुत्वीय तरंगों का वर्ष में कम से कम दो बार पता लगाया जा सकेगा।
 
फरवरी में अंतरराष्ट्रीय लिगो और विर्गो ने पहली बार गुरुत्वीय तरंग का पता लगाने की घोषणा की थी। इस महीने में दूसरी बार गुरुत्वीय तरंग का पता लगाया गया था। अल्बर्ट आइंस्टीन ने  अपने सापेक्षता के सिद्धांत के तहत 100 वर्ष पहले गुरुत्वीय तरंगों की परिकल्पना की थी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख