Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को

हमें फॉलो करें ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर को
मुंबई , मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 (22:46 IST)
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज अजय परीमल के बेटे आनंद पीरामल 12 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।
 
परिवार के अनुसार अंबानी की बेटी ईशा और आनंद का विवाह मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास में होगा। विवाह समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उनके रिश्तेदार एवं दोस्त शामिल होंगे। विवाह भारतीय परंपरा, रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार होगा।
 
उन्होंने कहा कि दोनों परिवार ईशा और आनंद के जीवन की नयी पारी के लिए सभी का आशीर्वाद चाहते हैं।
 
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि ईशा और आनंद लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों परिवारों के बीच चार दशक से गहरे संबंध हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार की मुश्किल बढ़ी, मोदी के भाई ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप