Hanuman Chalisa

आईएसआईएस का संदिग्ध सदस्य गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (19:00 IST)
नई दिल्ली। एनआईए ने देश में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने और तमिलनाडु में पटाखे कारखानों से रासायनिक विस्फोटक एकत्र करने की साजिश रचने वाले आईएसआईएस के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। 
 
आरोपी की पहचान तमिलनाडु में तिरुनेलवेली निवासी सुबहानी हाजा मोईदीन के रूप में की है। एनआईए ने भारत में प्रतिबंधित आईएसआईएस की गतिविधियों से जुड़े एक मामले के सिलसिले में कल उसे गिरफ्तार किया।
 
एनआईए ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि आरोपी कट्टरपंथी है और सोशल मीडिया मंचों के जरिए आईएसआईएस में भर्ती हुआ था। वह उमरा के नाम पर पिछले साल चेन्नई से इंस्ताबुल रवाना हुआ था।
 
इस्तांबुल पहुंचने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रहने वाले अन्य लोगों के साथ वह आईएसआईएस के नियंत्रण वाले इराकी क्षेत्र में चला गया। वहां उसे मोसुल ले जाया गया, जहां उसने विस्तृत धार्मिक प्रशिक्षण हासिल किया और उसके बाद स्वचालित हथियारों के एक पाठ्यक्रम सहित युद्ध का प्रशिक्षण लिया, फिर उसे करीब 2 सप्ताह तक युद्ध लड़ने के लिए तैनात किया गया।
 
उसने पूछताछ करने वालों को बताया कि युद्ध के दौरान रहने और खाने के अलावा आईएसआईएस ने उसे भत्ते के रूप में 100 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह का भुगतान किया। उसने बताया कि वह मोसुल में हिंसा और युद्ध की पीड़ा नहीं सह सका, खासकर तब जब उसने अपने दो दोस्तों को जलते हुए देखा तो उसने वहां से जाने का निर्णय लिया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख