NIA की चार्जशीट में खुलासा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस पर करने वाला था ब्लास्ट ISIS

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (19:04 IST)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 9 सितंबर को रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। 1 मार्च, 2024 को बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड में IED विस्फोट ने रेस्तरां को हिलाकर रख दिया था। इसमें 9 लोग घायल हुए थे। एनआईए ने दावा किया है कि आतंकी हमले के लिए मॉड्यूल का प्रारंभिक लक्ष्य 22 जनवरी, 2024 को कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्य कार्यालय था। 
आरोपी की पहचान कैफे में कथित हमलावर मुसाविर हुसैन शाजिब और उसके करीबी सहयोगी अब्दुल मथीन अहमद ताहा के रूप में हुई है। दोनों शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली के रहने वाले हैं। वे इस्लामिक स्टेट (IS) से प्रेरित अल-हिंद आतंकी मॉड्यूल मामले में भी आरोपी थे और 12 अप्रैल, 2024 को कोलकाता के पास से गिरफ्तार होने तक सुरक्षा एजेंसियों से सालों तक भागते रहे थे।
ALSO READ: क्‍या जेल में बंद आरोपी दूसरे केस में अग्रिम जमानत का हकदार है, Supreme Court ने दिया यह फैसला...
युवाओं की करते थे भर्ती : एनआईए ने 3 मार्च 2024 को जांच शुरू की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने कई राज्यों की पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर तकनीकी जांच की थी।
<

NIA Chargesheets 4 in Rameshwaram Cafe Blast Case pic.twitter.com/H8dBPMwdsx

— NIA India (@NIA_India) September 9, 2024 >जांच में सामने आया कि शाजिब ही वह शख्स था जिसने बम रखा था। वह ताहा के साथ अल-हिंद मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद 2020 से फरार था। रामेश्वरम कैफे विस्फोट के 42 दिन बाद एनआईए ने उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया था। इनपुट एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का समय, राजनीतिक आलोचनाएं बाद में : सुप्रिया सुले

स्वच्छता की अनोखी पहल : प्लास्टिक के बदले गर्म खाना, कचरे के बदले सैनिटरी पैड

मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना, जून महीने में ही पूरे प्रदेश को करेगा कवर

Apple के बाद Samsung को भी डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, आखिर क्या अमेरिकी राष्ट्रपति की शर्तें?

अगला लेख