Dharma Sangrah

IndiGo की फ्लाइट में बैठे थे ISRO चीफ एस सोमनाथ, अटेंडेंट समेत यात्रियों ने ऐसे किया स्वागत

Webdunia
गुरुवार, 31 अगस्त 2023 (17:01 IST)
ISRO Chief S Somanath Indigo Flight Viral Video: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग करवाकर भारत ने इतिहास रच दिया। पूरी दुनिया में भारत की इस उपलब्‍धि का डंका बज रहा है। जाहिर है इसका पूरा श्रेय ISRO के वैज्ञानिकों और ISRO के चीफ एस सोमनाथ को जाता है। पूरी दुनिया में इसरो की इस ऐतिहासिक उपलब्‍धि से भारत का सिर गर्व से ऊंचा उठ गया है। ऐसे में अगर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ एस सोमनाथ कहीं नजर आ जाए जो जाहिर है लोग उनका स्‍वागत सत्‍कार करना चाहेंगे।

हाल ही में ISRO चीफ इंडिगो की फ्लाइट से कहीं जा रहे थे। इस दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने जिस अंदाज में उनका स्वागत किया, वो लोगों का दिल छू रहा है। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। वहीं, इसरो चीफ एस सोमनाथ बेहद सादगी के साथ अपनी सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।
दरअसल, जैसे ही पता चला कि इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ फ्लाइट में सफर कर रहे हैं सबसे पहले फ्लाइट अटेंडेंट ने इसरो चीफ एस सोमनाथ की इंडिगो की फ्लाइट में मौजूदगी की जानकारी दी। इस दौरान बनाए गए वीडियो को एयर होस्टेस पूजा शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।

कैप्शन में लिखा- यह हमारा सौभाग्य है : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एस सोमनाथ, इसरो के अध्यक्ष। हमारी इंडिगो फ्लाइट में एस सोमनाथ की सेवा करने का मौका पाकर सौभाग्य महसूस हुआ। हमारी फ्लाइट में राष्ट्रीय नायकों का होना हमेशा खुशी की बात है। वीडियो की शुरुआत पूजा की ओर से फ्लाइट के पीए सिस्टम पर एक घोषणा करने से होती है। वे यात्रियों को एस सोमनाथ का परिचय देती हैं।
वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट कहती दिख रही हैं कि मुझे इसरो चीफ एस सोमनाथ की फ्लाइट में मौजूदगी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इसके बाद एस सोमनाथ और उनकी टीम के लिए फ्लाइट में मौजूद लोग तालियां बजाकर उनका स्वागत करते हैं। फ्लाइट अटेंडेंट कहती हैं कि हमें आपके (एस सोमनाथ और उनकी टीम) विमान में शामिल होने पर गर्व है, सर। धन्यवाद भारत को गौरवान्वित करने के लिए।

बता दें कि 23 अगस्त को, भारत ने इतिहास रच दिया। चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला और एकमात्र देश बन गया। इस उपलब्धि के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की जमकर तारीफ हो रही है, दुनियाभर में इसरो के नाम का डंका बज रहा है।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

अगला लेख