चंद्रयान-2 के स्पेशल कैमरे से आई पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीरें

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (22:05 IST)
22 
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को 'चंद्रयान 2' से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया। इसरो के प्रमुख के. सिवन ने कहा कि चंद्रयान 2 के लैंडर पर लगे कैमरे से ये तस्वीरें ली गई हैं। उन्होंने कहा कि इन तस्वीरों से संकेत मिलता है कि यह मिशन अच्छी स्थिति में है। ये तस्वीरें शनिवार को ली गईं।
 
इसरो के एक अधिकारी ने बताया कि चंद्रयान 2 पर लगे एल 14 कैमरे ने ये तस्वीरें लीं जिनमें दक्षिण अमेरिका और प्रशांत महासागर के हिस्से नजर आते हैं। इसरो ने 5 तस्वीरों के एक सेट के साथ एक ट्वीट में कहा कि चंद्रयान 2 के एल14 कैमरे से 3 अगस्त, 2019 को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 4 मिनट (17:34 UT) पर देखी गई धरती।
वैसे चंद्रयान-2 के प्रक्षेपण के बाद कई ऐसी तस्वीरें आई थीं जिनके बारे में दावा किया गया था कि उन्हें चंद्रयान-2 ने खींचा है, लेकिन इसरो ने कहा था कि ये तस्वीरें चंद्रयान-2 ने नहीं खींचीं। भारत ने अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट के माध्यम से चंद्रयान-2 मिशन को 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया था। योजना के मुताबिक 7  सितंबर को चंद्रयान-2, रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतारेगा जिसका अब तक कोई अध्ययन नहीं हो पाया है।
 
इसरो ने 11 साल पहले 'चंद्रयान 1' को रवाना किया था जिसने चंद्रमा की 3,400 से अधिक बार परिक्रमा कर एक इतिहास रचा। इसका कार्यकाल 312 दिन का था और यह 29 अगस्त, 2009 तक कार्यरत रहा था।
चंद्रयान 2 में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर लगाए गए हैं और इसके सितंबर के पहले सप्ताह में चांद पर उतरने की उम्मीद है। वैज्ञानिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराएंगे। इस इलाके में अब तक कोई देश पहुंच नहीं सका है।
 
यदि सबकुछ ठीक रहता है तो चीन, रूस और अमेरिका के बाद भारत ऐसा चौथा देश होगा, जो चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के जरिए रोवर उतारेगा। चंद्रयान-2 को इसरो का सबसे जटिल और प्रतिष्ठित मिशन माना जा रहा है। (भाषा) (Photo courtesy: ISRO)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया की शीर्ष 10 सैन्य शक्तियों में क्या है भारत और पाकिस्तान की स्थिति, जानिए किसने किसको पछाड़ा

फिर उलझे स्वामी रामदेव, दिल्ली हाईकोर्ट ने च्यवनप्राश के विज्ञापन पर लगाई रोक

दिल्ली डबल मर्डर केस में नौकर गिरफ्तार, डांट से नाराज होकर ली मां-बेटे की जान

राहुल गांधी का दावा, महाराष्‍ट्र में 3 माह में 767 किसानों ने की आत्महत्या

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

अगला लेख