भारतीय उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण, मोदी ने दी बधाई

Webdunia
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (09:05 IST)
कोरू/नई दिल्ली। इसरो द्वारा निर्मित संचार उपग्रह जीसैट-18 का फ्रेंच गुयाना के कोरू अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम का दूसरा मील का पत्थर बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
 
इस उपग्रह का प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के करीब दो बजे किया गया। इसका प्रक्षेपण अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया गया।
 
वीए 231 नामक इस मिशन में जीसैट-18 के साथ ऑस्ट्रेलियाई उपग्रह स्काई मस्टर-2 को भी सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण के तकरीबन 32 मिनट बाद जीसैट-18 को उसकी लक्षित भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित कर दिया गया। जीसैट-18 की अनुमानित परिचालन आयु 15 साल है। 

बेंगलूरू में मुख्यालय रखने वाले इसरो ने मिशन के बाद घोषणा की, 'जीसैट-18 को फ्रेंच गुयाना के कोउरू से एरियन-5 वीए-231 के जरिए सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया गया।| जीसैट-18 यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा प्रक्षेपित किया जाने वाला इसरो का 20वां उपग्रह है तथा एरियनस्पेस प्रक्षेपक के लिए यह 280वां मिशन है।
 
अपने भारी उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए एरियन-5 रॉकेट पर निर्भर इसरो इस उद्देश्य के लिए जीएसएलवी एमके..3 विकसित कर रहा है।
 
प्रक्षेपण के समय 3,404 किलोग्राम वजन रखने वाला जीसैट 18 नॉर्मल सी बैंड, अपर एक्सटेंडेड सी बैंड और केयू बैंडों में सेवा प्रदान करने के लिए 48 संचार ट्रांसपोंडर लेकर गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण को देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम का दूसरा मील का पत्थर बताते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
 
मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'संचार उपग्रह जीसैट-18 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई। यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम का दूसरा मील का पत्थर है।' (एजेंसियां) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सोना हुआ रिकॉर्ड तोड़ महंगा, कीमत 85,000 के पार, चांदी के दाम भी बढ़े

पैसा लो और स्वीडन से जाओ, प्रवासियों को दिए जाएंगे 34000 डॉलर

महाकुम्भ में अघोरी बाबा को मिली रशियन, अनोखी प्रेम कहानी को देख क्या कह रहे हैं लोग

Maha Kumbh 2025 : भगदड़ में हजारों लोग मारे गए, डेड बॉडी पानी में डाल दी, क्या महाकुंभ का सच छुपा रही है सरकार

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट जारी, पाकिस्तान को बड़ा झटका, जानिए कहां है भारत?

सभी देखें

नवीनतम

J&K में आतंकी हमला, पूर्व सैन्यकर्मी की मौत, पत्नी समेत 2 लोग घायल

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को तय होगा कुर्सी किसकी

ट्रंप ने मैक्सिको पर आयात शुल्क वृद्धि को 1 माह रोका, कनाडा और चीन को राहत नहीं

MP : अंतिम संस्कार को लेकर भाइयों में विवाद, पिता के शव का आधा हिस्सा मांगा

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर

अगला लेख