Publish Date: Fri, 18 Jan 2019 (15:49 IST)
Updated Date: Fri, 18 Jan 2019 (16:10 IST)
नई दिल्ली। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए एक महीने का साइंटिस्ट प्रोग्राम चलाएगा। इसके हर राज्य से विद्यार्थियों को चुना जाएगा।
इसरो के चेयरमैन के. सिवान के मुताबिक इसरो एक महीने का यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम चलाएगा, जिसके तहत हर राज्य से तीन स्टूडेंट्स को चुना जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को रिसर्च और डेवलपमेंट लैब्स में ले जाकर सैटेलाइट बनाने का प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
विद्यार्थियों के साथ साल की शुरुआत में 'संवाद' कार्यक्रम के दौरान उनकी जिज्ञासा देखकर इसरो ने प्रस्ताव दिया है कि चेयरमैन सिवान जहां भी जाएंगे, वहां स्टूडेंट्स से बात करेंगे।
सिवान ने कहा कि हमने त्रिपुरा में इनक्यूबेशन सेंटर विकसित किया है और त्रिची, नागपुर, राउरकेला तथा इंदौर में चार और इनक्यूबेशन सेंटर बनाए जाएंगे। गगनयान मिशन को लेकर इसरो चेयरमैन ने कहा कि इस साल गगनयान मिशन हमारी प्राथमिकता रहेगी। गृह मंत्रालय की मदद के लिए भी सैटेलाइट लांच किया जाएगा।
webdunia
Publish Date: Fri, 18 Jan 2019 (15:49 IST)
Updated Date: Fri, 18 Jan 2019 (16:10 IST)