Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इंदौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कड़कड़ाती ठंड जारी

हमें फॉलो करें इंदौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कड़कड़ाती ठंड जारी
, शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (22:21 IST)
इंदौर। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश के इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते पारा लुढ़ककर 6 डिग्री तक पहुंच गया।
 
 
स्थानीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर से पूर्व की ओर चल रहीं ठंडी हवाओं के चलते इंदौर का मौजूदा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।

इस कड़कड़ाती ठंडक में 29 फीसदी नमी की वजह से कड़कड़ाती ठंड बनी हुई है। आगामी 3 दिनों तक मौसम अत्यधिक ठंडा रहने का अनुमान है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जसप्रीत बुमराह ने रोहित को दिया धीमी यॉर्कर का श्रेय