'गगनयान' में उड़ान के लिए तैयार है यह 'महिला'

Webdunia
बुधवार, 22 जनवरी 2020 (14:30 IST)
बेंगलुरु। चौंकिए मत... यह असली महिला नहीं है। दरअसल, यह महिला जैसी दिखने वाली रोबोट है, जिसे मानवरहित गगनयान के माध्यम से अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी की जा रही है। इसे इसरो ने मानवरहित स्पेस उड़ान के लिए विकसित किया है। 

ALSO READ: इसरो प्रमुख ने कहा, 'चंद्रयान-3 और गगनयान पर काम शुरू हुआ'
इस महिला रोबोट को 'व्योममित्र' नाम दिया गया है। मानव को स्पेस में भेजने से पहले 'व्योममित्र' को भेजा जाएगा। यह रोबोट बिलकुल ‍महिला जैसा दिखता है। फोटो देखकर तो एक बार कोई भी चौंक सकता है। दरअसल, मानव मिशन से पहले मानव जैसे दिखने वाले रोबोट को भेजा जाएगा। 
 
यह रोबोट बहुत सारे काम करने में सक्षम है साथ ही दो भाषाएं भी बोल सकता है। इसरो चीफ के. सिवन ने कहा कि हम यह सुनिश्चित कर लेना चाहते हैं कि न सिर्फ हमारा उद्देश्य पूर्ण हो बल्कि मिशन में जाने वाले मानव भी सुरक्षित लौटें। 

ALSO READ: चंद्रयान 2 पर इसरो प्रमुख का बड़ा बयान, क्या है भारत का अगला प्लान
उल्लेखनीय है कि भारत 2022 तक चंद्रमा पर एक मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है, जिसे गगनयान मिशन नाम दिया गया है। इसकी लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मिशन के लिए भेजे जाने वाले दल को रूस में विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। 
 
सिवन ने बताया कि गगनयान मिशन के लिए 4 एस्ट्रोनॉट का चयन किया गया है, जो इसी महीने ट्रेनिंग के लिए रूस जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1984 में राकेश शर्मा ने रूस यान से अंतरिक्ष की यात्रा की थी, लेकिन अब भारतीय अंतरिक्ष यात्री अपने ही यान में उड़ान भरेंगे। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 पर भी तेजी से काम शुरू हो चुका है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

क्या होता है ब्लैक बॉक्स, क्यों प्रत्येक विमान के लिए होता है महत्वपूर्ण

अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे से पहले क्या थी वह उड़ती हुई वस्तु और कैसे बची कुमार की जान

मेडिकल कॉलेज परिसर में मिला ब्लैक बॉक्स, विमान दुर्घटना का हो सकेगा खुलासा

यूपी के मदरसे में मौलवी ने किया नाबालिग छात्रा से रेप, वीडियो भी बनाया

सभी देखें

नवीनतम

नहीं थम रहा इसराइल-ईरान युद्ध, ट्रंप के इस चुनावी एजेंडे की हो रही परीक्षा, नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इसराइल ने ईरान पर फिर किया बड़ा हमला, 200 विमानों से 100 ठिकाने किए तबाह, कई ईरानी टॉप कमांडर मारे गए

ईरान पर हमले के लिए 6 महीने पहले मिले थे इसराइली सेना को निर्देश, अप्रैल में होना था अटैक

Ahmedabad Plane Crash : TATA ग्रुप देगा मृतकों के परिजनों को 1-1 करोड़ का मुआवजा, घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी कंपनी

Iran Israel तनाव बढ़ा, ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्र खौफ में, सरकार से अपील

अगला लेख