Hanuman Chalisa

छंटनी के दबाव में भी आईटी क्षेत्र में नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (17:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय आईटी कंपनियों में की गई छंटनियां पहले से भिन्न नहीं हैं और इस क्षेत्र में कुल मिलाकर भर्तियां, छंटनी से ज्यादा ही रहेंगी। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के छंटनी भी सोच-समझकर ही की जाएगी और इस मामले में ‘ऑटोमेशन’ का प्रभाव महत्वपूर्ण होगा।
 
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपने शोध नोट में कहा कि हमारा मानना है कि घरेलू आईटी क्षेत्र में कर्मचारियों की संख्या में ये समायोजन पिछले सालों से कोई विशेष रूप से भिन्न नहीं हैं। आईटी क्षेत्र में शुद्ध रूप से भर्तियां ज्यादा ही रहेंगी तथा ये संख्याएं इस उद्योग की आय में वृद्धि के हिसाब से सोच-समझ के साथ तय होंगी। 
 
भारतीय आईटी कंपनियां आमतौर पर वार्षिक कार्यनिष्पादन मूल्यांकन के बाद 1-3 फीसद कर्मचारियों की छंटनी करती हैं, वैसे इस साल यह संख्या थोड़ी अधिक यानी 2-4 फीसदी हो गई है। आईटी कंपनियों द्वारा नौकरियां देने की रफ्तार घटने के लिए कंपनियों की वृद्धि दर में कमी, नौकरी छोड़कर दूसरी जगह जाने के रुझान में कमी, कर्मचारियों में नए कौशल की जरूरत और बाजारों में बदलाव आदि जिम्मेदार हैं।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि 8 फीसदी राजस्व वृद्धि के अनुमान के साथ 2017-18 में कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि 2016-17 के जैसी ही या उससे भी अधिक होगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अहमदाबाद में इबोला वायरस का पहला संदिग्ध मामला, अफ्रीका से आए मरीज को किया आइसोलेट, 11 अन्य लोग निगरानी में

अगला लेख