इतालवी वैज्ञानिकों का खुला खत, Corona से बचने के लिए करें Lockdown

Webdunia
सोमवार, 16 मार्च 2020 (20:57 IST)
नई दिल्ली। इटली के वैज्ञानिकों और पेशेवरों ने अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक समुदाय को लिखे खुले खत में दुनिया के सभी देशों की सरकारों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) के तेजी से बढ़ते प्रसार को रोकने और बचने के लिए पूरी तरह लॉकडाउन करें। 
 
उल्लेखनीय है कि चीन और इटली ने 'लॉकडाउन' के बाद कोरोना पर काफी हद तक नियंत्रण पाने की कवायद की है। इससे पहले दोनों ही देशों में कोरोना वायरस का प्रसार बहुत तेजी से हुआ था। कोरोना से मौत के मामले में जहां चीन पहले नंबर पर है, वहीं इटली दूसरे नंबर पर है। 
 
इसके तहत मॉल, सिनेमाघर, सार्वजनिक पार्क आदि सब कुछ बंद हैं। ज्यादातर लोग घर से ही काम कर रहे हैं। इन वैज्ञानिकों का मानना है कि 'लॉकडाउन' के माध्यम से ही कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोका जा सकता है। इस समय दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में कोरोना पहुंच चुका है। 
 
पत्र में वैज्ञानिकों ने कहा है कि चीनी सरकार के लॉकडाउन के फैसले के कारण कोरोना का संक्रमण सीमित हुआ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे रोकने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है। चीन के बाद इटली को कोरोना वायरस ने बहुत तेजी से अपनी गिरफ्त में लिया है।
 
आपको बता दें कि भारत में भी कोरोना के चलते कई राज्यों में विधानसभा के सत्र स्थगित कर दिए गए हैं, वहीं बड़े समारोहों पर रोक लगा दी गई है। Photo courtesy : Chris Panas/Unsplash

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर, केदारनाथ में भूस्खलन, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

चीनी दवाओं की खातिर हर साल मार दिए जाते हैं 60 लाख गधे

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

LIVE: पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

अगला लेख