Jaipur Literature Festival 2022 में होगा नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलराजाक गुरनाह का सत्र, जानिए और क्‍या होगा खास?

Webdunia
गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (15:08 IST)
जेएलएफ यानी Jaipur Literature Festival 2022 का आयोजन राजस्‍थान की गुलाबी नगरी जयपुर में 28 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है।

इस साल JLF महोत्सव में 21 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं के साथ-साथ नोबेल, बुकर, पुलित्जर पुरस्कार पद्म भूषण पद्मश्री पुरस्कार, साहित्य अकादमी जैसे प्रमुख पुरस्कारों से सम्मानित 250 से अधिक वक्ता, लेखक, विचारक, राजनेता, पत्रकार और कलाकार शिरकत कर रहे हैं।

साहित्य जगत का सबसे बड़ा उत्सव कहे जाने वाले ‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ की घोषणा हो चुकी है। यह साहित्य महोत्सव ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीकों से आयोजित किया जाएगा। ऑनलाइन मोड में जेएलएफ का आयोजन 28 जनवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक चलेगा।

फेस्टिवल में जावेद अख्तर और शबाना आज़मी द्वारा संपादित पुस्तक “दायरा एंड धनक” सुमन घोष की “सौमित्रा चटर्जी: ए फिल्म मेकर रेमेम्बर्स” और साफिर आनंद की “क्रिसेल्स” का भी लोकार्पण होगा।

इस बार जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के कुछ मुख्य आकर्षण में नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलराजाक गुरनाह का सत्र शामिल है। अब्दुलराजाक गुरनाह को उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों व महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी की स्थिति के चित्रण के लिए साहित्य में 2021 नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हिमाचल में सामने आई उड़ने वाली दुर्लभ गिलहरी, क्या है इसकी विशेषता

2011 से भी बड़ी तबाही आएगी 2025 में, सुनामी को लेकर एक महिला की भविष्यवाणी!

अब अमेरिका में ही बढ़ेगी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें

केजरीवाल ने शीश महल के रखरखाव पर हर महीने खर्च किए 31 लाख रुपए

वक्फ के बाद अब संघ की नजर ईसाइयों की भूमि पर

सभी देखें

नवीनतम

देश में लागू हुआ नया वक्‍फ कानून, राष्‍ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

Waqf को लेकर कंगना रनौत ने साधा निशाना, कांग्रेस पर लगाया यह आरोप...

उप्र के सभी जिलों में श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ शुरू, रविवार को होगी पूर्णाहुति

मेघालय 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, 87 फीसदी से ज्‍यादा विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

उम्मीद है श्रीलंका तमिल समुदाय की आकांक्षाओं को पूरा करेगा : नरेंद्र मोदी

अगला लेख