प्रज्ञा ठाकुर के नफरती भाषण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे जयराम रमेश

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (21:35 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एक हालिया बयान को स्पष्ट रूप से हैट स्पीच (नफरती भाषण) का मामला करार देते हुए मंगलवार को कहा कि वह प्रज्ञा के खिलाफ जल्द ही उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगे। इससे पहले रमेश ने ट्वीट किया कि हैट स्पीच का स्पष्ट का मामला है। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने जो कहा है, वो स्पष्ट रूप से हैट स्पीच का मामला है। मैं इसके खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाऊंगा। इससे पहले रमेश ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी को लेकर ट्वीट किया, हैट स्पीच का स्पष्ट का मामला है। उनके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए।
 
प्रज्ञा ठाकुर ने 'हिन्दू जागरण वेदिके' के दक्षिण क्षेत्र के वार्षिक समारोह में कहा था कि संन्यासी कहते हैं कि ईश्वर द्वारा बनाई गई इस दुनिया में सभी अत्याचारियों और पापियों का अंत करो, अन्यथा प्रेम की सच्ची परिभाषा यहां नहीं बचेगी, तो लव जिहाद में शामिल लोगों को उसी तरह जवाब दो। अपनी बेटियों की रक्षा करो, उन्हें सही मूल्य सिखाओ।
 
उन्होंने शिवमोगा के हर्षा समेत हिन्दू कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाओं की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा था कि वे आत्मरक्षा के लिए अपने घरों में धारदार चाकू रखें।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

पुरी के समुद्र में स्पीडबोट पलटी, सौरव गांगुली के भाई और भाभी बाल-बाल बचे [VIDEO]

मनमोहक हैं सीएम डॉ. मोहन यादव, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने की तारीफ, मध्यप्रदेश लगाएगा बड़ी छलांग

शरीफ की एर्दोआन से मुलाकात, पाकिस्तान और तुर्किये ने रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का संकल्प दोहराया

सुप्रीम कोर्ट NEET PG परीक्षा 2 पालियों में कराने को चुनौती देने वाली याचिका पर करेगा सुनवाई

BJP जिलाध्यक्ष बम बम का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले, चक्कर आया इसलिए मदद की

अगला लेख