हिमाचल में जयराम राज, 11 मंत्रियों के साथ ली शपथ

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (11:35 IST)
शिमला। जयराम ठाकुर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही 11 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की भी शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आडवाणी समेत कई दिग्गज उपस्थित थे। कार्यक्रम से जुड़ी हर जानकारी...
 
* जयराम ठाकुर ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ। लगातार 5वीं बार विधायक चुने गए ठाकुर धूमल सरकार में मंत्री रहे हैं। वे हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं।
* महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंत्री के रूप में शपथ ली। दो बार हिमाचल सरकार में मंत्री रह चुके हैं ठाकुर। धर्मपुर से लगातार 7वीं बार विधायक चुने गए हैं ठाकुर।
* दो बार हिमाचल सरकार में मंत्री रहे किशन कपूर ने फिर ली मंत्री के रूप में शपथ।1990 के बाद से 5वीं बार विधायक बने हैं कपूर।
* शिमला से चौथी बार विधायक चुने गए सुरेश भारद्वाज को भी राज्यपाल ने मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। भारद्वाज हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
* मंडी से चुनाव जीते अनिल शर्मा ने ली मंत्री के रूप में शपथ। वे हिमाचल के बड़े नेता सुखराम के बेटे हैं। वे कांग्रेस सरकार में भी मंत्री रहे।
* सरवीण चौधरी को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्होंने एमए तक पढ़ाई की है। 2008 से 2012 तक हिमाचल प्रदेश में मंत्री रह चुकी हैं। चौथी बार विधायक चुनी गई हैं।
* रामलाल मार्कंडा ने मंत्री के रूप में शपथ ली। 52 साल के रामलाल के पास पीएचडी की डिग्री है। 1998 में पहली बार विधायक बने रामलाल पहले भी मंत्री चुने जा चुके हैं। वे तीसरी बार विधायक बने हैं।
* कांगड़ा जिले की सुहल सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए विपिन परमार ने मंत्री के रूप में शपथ ली। परमार के खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।
* उना जिले की कुटलैहड़ सीट से विधायक चुने गए वीरेन्द्र कंवर को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वे चौथी बार विधायक चुने गए हैं।
* कसौली से तीसरी बार विधायक चुने गए डॉ. राजीव सैजल को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्हें दलित कोटे से मंत्री बनाया गया है।
* कांगड़ा जिसे की जसवां पागपुर से विधायक बने बिक्रम ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली। वे तीसरी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2000 में वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।
* गोविंद सिंह ठाकुर ने संस्कृत में मंत्री के रूप में शपथ ली। मनाली से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं ठाकुर। बीए तक पढ़े ठाकुर के पास 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति।
 
* उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।
* वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेमकुमार धूमल भी समारोह में शामिल।
* जयराम ठाकुर के साथ 10 भाजपा नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ। 
* हिमाचल प्रदेश पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। 
* अनिल शर्मा, महेंद्र सिंह, गोविंद ठाकुर, सुरेश भारद्वाज आदि नेता ले सकते हैं मंत्री के रूप में शपथ। 
* शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।
* गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी और कई केंद्रीय मंत्री तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
* भाजपा ने 68 सदस्यीय सदन में 44 सीटों पर जीत दर्ज की है और कैबिनेट में स्थान पाने के लिए वरिष्ठ नेताओं सहित कई दावेदार हैं।
* रिज मैदान भगवा रंगा। 
* भव्य समारोह के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख