जल्लीकट्टू की तरह भैसों की दौड़ और बुलबुल की लड़ाई से भी रोक हटाओ...

Webdunia
मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (12:06 IST)
जल्लीकट्टू के बाद अन्य राज्यों में भी पशुओं से संबंधित खेलों को कानूनी जामा पहनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। इस बीच जलीकट्टू को वैधानिक दर्ज मिलने के बाद दूसरे राज्यों से भी इस तरह के खेलों को मान्यता देने की मांग उठने लगी है। कर्नाटक में कन्नड़ संगठन अब कंबाला नाम के भैंसों के दौड़ के खेल को कानूनी दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। इस सिलसिले में बेंगलुरू के फ्रीडम पार्क में सोमवार को प्रदर्शन किया गया। कन्नड़ संगठन अपनी मांग के समर्थन में 25 जनवरी को राज भवन के घेराव की योजना बना रहे हैं।
 
महाराष्ट्र में शिवसेना ने राज्य में बैलगाड़ियों की दौड़ को जलीकट्टू के तरह वैधानिक दर्जा देने की मांग उठाई है। पुणे से पार्टी सांसद शिवाजी राव पाटिल का कहना था कि तमिलनाडु सरकार की तरह देवेंद्र फड़नवीस भी इस सिलसिले में केंद्र से बातचीत करें। पंजाब में किला रायपुर गेम्स के आयोजक अब बैलगाडियों की रेस पर लगी पाबंदी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। वहीं असम में बुलबुल की लड़ाई पर लगी रोक को हटाने की भी मांग उठने लगी है। 
 
आयोजकों का कहना है कि यदि जल्लीकट्टू से रोक हटाई जा सकती है तो इन खेलों या परंपराओं में क्या बुराई है जो सरकार ने इन पर पाबंदी लगाई हुई है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख