कश्मीर में प्रदर्शन, नहीं हुई जामा मस्जिद में जुमे की नमाज

Webdunia
शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (19:30 IST)
श्रीनगर। अमेरिका के यरुशलम को इसराइल की राजधानी घोषित करने पर अलगाववादियों के जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने के आह्वान के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने श्रीनगर के शहर के पुराने इलाके में कर्फ्यू जैसी पाबंदियों के कारण ऐतिहासिक जामा मस्जिद में जुमे की नमाज की अनुमति नहीं दी।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार धारा 144 के अंतर्गत शहर के पुराने इलाके और शहर-ए-खास के कुछ इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन कर्फ्यू के समान पाबंदियां लागू की गई थीं। 
 
हर जुमे की नमाज को जामा मस्जिद से लोगों को संबोधित करने वाले हुर्रियत कांफ्रेंस के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज मौलवी उमर फारूख को गुरुवार को नजरबंद कर दिया गया और जामा मस्जिद की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों को कांटेदार तारों से बंद कर दिया गया।
 
 
अमेरिका के ट्रंप प्रशासन के यरुशलम को इसराइल की राजधानी घोषित करने के निर्णय के खिलाफ हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दोनों धड़ों और एक अलगाववादी संगठन ने लोगों से जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। मस्जिद के बाहर और निकटवर्ती क्षेत्रों में सड़कों पर किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाबलों और पुलिस के जवान तैनात रहे।
 
एक स्थानीय निवासी ने कहा कि ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आज अजान भी नहीं हुई। इलाके में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी। मुख्य मार्गों पर स्थित मस्जिदों पर लगाई गई पाबंदियों वाले क्षेत्रों के अलावा बाकी जगहों पर नमाज अदा की गई। 
 
ईद-मिलाद-उन-नबी के बाद आज घाटी की डल झील के किनारे स्थित पैंगबर हजरत मोहम्मद साहब की हजरतबल दरगाह पर हजारों लोग जमा हुए। हजरतबल दरगाह पर हजारों लोगों ने नमाज अदा की। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

क्या वाकई मृत है भारत की अर्थव्यवस्था? बयानबाजी के इतर आंकड़ों से समझिए सच्चाई!

वन नेशन, वन समोसा? रवि किशन ने संसद में उठाया समोसे का मुद्दा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस!

बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

LIVE: बड़ी खबर, 9 सितंबर को उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव

वो कहानी, जो हर भारतीय को याद है: 15 अगस्त की गाथा

अगला लेख