दही हांडी उत्सव के लिए मुंबई तैयार, जन्माष्‍टमी पर कैसी है BMC की तैयारी?

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (10:09 IST)
Janamashtmi 2023 : जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले दही हांडी उत्सव के लिए मुंबई पूरी तरह तैयार है। गोविंदाओं का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। ‘गोविंदा’ के घायल होने की आशंका को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिक (BMC) ने एहतियातन बीएमसी के अस्पतालों में 125 बिस्तरों को पहले से तैयार रखा है।

ALSO READ: मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव से पहले उल्लास, भक्तों का उमड़ा सैलाब
उत्सव के दौरान एक सामूहिक गतिविधि के तहत मानव पिरामिड बनाया जाता है और हवा में लटकी ‘दही हांडी’ (दही से भरे मिट्टी के बर्तन) को फोड़ा जाता है। इसमें शामिल सभी लोगों को ‘गोविंदा’ कहा जाता है।
 
मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में आज दही हांडी उत्सव मनाया जाएगा। यह कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का हिस्सा होता है, जो भगवान कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। त्योहार के दौरान ‘गोविंदा’ हवा में लटकी ‘दही हांडी’ को तोड़ने के लिए एक मानव पिरामिड बनाते हैं।
 
बीएमसी ने कहा कि 125 बिस्तरों में से 10 सायन अस्पताल में, सात केईएम (किंग एडवर्ड मेमोरियल) अस्पताल में, चार नायर अस्पताल में और शेष शहर और उपनगरों के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में तैयार किए गए हैं।
 
बीएमसी के अनुसार, इन अस्पतालों में घायल गोविंदाओं के इलाज के लिए तीन शिफ्ट में स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिन्हें इंजेक्शन, दवाएं और सर्जरी सामग्री तैयार रखने का निर्देश दिया गया है।
 
मामूली रूप से चोटिल गोविंदाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी जाएगी, जबकि जिन्हें लंबे समय तक इलाज की जरूरत होगी उनके लिए भी व्यवस्था की गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख