Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 22 April 2025
webdunia

जामिया में चली गोली, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ Arrest Anurag Thakur

Advertiesment
हमें फॉलो करें jamia firing
, गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (16:59 IST)
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक व्यक्ति ने फायरिंग की। फायरिंग की इस घटना से सनसनी मच गई। इसे भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के बयान से जोड़कर देखा जाने लगा और कुछ ही देर में Arrest Anurag Thakur ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

webdunia
दरअसल कुछ दिनों पहले रिठाला में एक चुनावी रैली में अनुराग ठाकुर ने शाहीनबाग में चल रहे सीएए विरोधी प्रदर्शन और कथित देश विरोधी नारों से विपक्षी पार्टियों को जोड़ा और भीड़ से विवादित नारे लगाने को कहा था। रैली में वित्त राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा, 'देश के गद्दारों को', जिस पर भीड़ ने कहा, 'गोली मारो स***को'।
 
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अनुराग ठाकुर के बयान को जामिया में हुई गोलीबारी से लिंक किया। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि आरोपी ने गोली मारने के बाद कहा कि आजादी चाहिए, ये लो आजादी।
 
चुनाव आयोग ने इस मामले में सख्‍त कार्रवाई करते हुए 72 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं करने की सजा सुनाई थी। ठाकुर को भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया था।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'ये लो आजादी' बोलकर चला दी गोली, जामिया में CAA का विरोध कर रहे लोगों पर तानी पिस्तौल...