जामिया हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान, न फायरिंग हुई, न गई किसी की जान

Webdunia
सोमवार, 16 दिसंबर 2019 (15:41 IST)
नई दिल्ली। रविवार को जामिया विश्वविद्यालय हिंसा मामले पर दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा कि न फायरिंग हुई, न किसी की जान गई। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता एमएस रंधावा ने कहा कि 4.30 बाद उग्र प्रदर्शन हुआ। 4 डीटीएस बसों को आग लगाई गई। कल के प्रदर्शन में स्थानीय लोग शामिल थे। 
 
रंधावा ने कहा कि हमने बस में लगी चिंगारी को बुझाया था। प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर थोड़ा बल प्रयोग किया गया। होली फैमिली पर भी पथराव हुआ। हिंसा में हमारे कई पुलिस वाले भी घायल हुए हैं। रंधावा ने कहा कि अफवाहों के बारे में पुलिस को बताएं।
 
ALSO READ: Amended Citizenship Bill मामले पर भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने जामिया के छात्रों को लेकर चिंता जताई
 
इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने प्रेस कॉन्फेंस में इस बात का पुरजोर खंडन किया था कि जामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान 2 छात्रों की मौत हुई है।
 
ALSO READ: जामिया स्टूडेंट्‍स का फोटो लाइक कर फंसे अक्षय कुमार, तत्काल अनलाइक किया
 
अख्‍तर ने हिंसा की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि जामिया की सड़क पर आम लोग भी चलते हैं। उन्होंने कहा कि 200 लोग घायल हुए हैं, इनमें कुछ जामिया के छात्र भी हैं। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर कराएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख