उड़ी में LoC के समीप से नार्को टेरेरिज्म मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार, 18 करोड़ रुपए का प्रतिबंधित पदार्थ बरामद

सुरेश एस डुग्गर
शनिवार, 5 फ़रवरी 2022 (20:42 IST)
जम्मू। उड़ी बारामुला सेक्टर में नार्को टेरेरिज्म माड्यूल के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 करोड़ रुपए मूल्य की हेरोइन बरामद की गई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस के अनुसार शनिवार को उड़ी पुलिस स्टेशन में अधिकारियों और जवानों ने पुलिस पोस्ट कमलकोट के जवानों के साथ नाका लगाया था।

इस दौरान डाची से बसग्रां में गश्त के दौरान पुलिस के जवानों ने दो कारों को देखा। इसमें सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जैसे ही पुलिस उक्त वाहनों के करीब पहुंची तो दोनों वाहनों में सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को कुछ ही दूरी तक पीछा कर पकड़ लिया।
 
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जब दोनों वाहनों की गहनता से तलाशी ली गई तो उसमें से हेरोइन बरामद हुई। सैलिरियो वाहना से तीन पैकेट और ऑल्टो से पैकेट हेरोइन के बरामद हुए।

इनका कुल वजन 9 किलोग्राम पाया गया। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 18 करोड़ रुपए आंकी गई है। दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है। दोनों की पहचान मोहम्मद सबीर और परवेज अहमद तांत्रें के रूप में की गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख