Publish Date: Sat, 26 Jan 2019 (19:48 IST)
Updated Date: Sat, 26 Jan 2019 (19:53 IST)
जम्मू। सीमा सुरक्षाबल के चौकस जवानों ने जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को शनिवार को मार गिराया।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पूरे इलाके में गणतंत्र दिवस समारोहों को लेकर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आज दोपहर बाद संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि सांबा सेक्टर के पास से सीमा के इस ओर घुसने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मृतक घुसपैठिए का शव बाड़ के पास पड़ा हुआ है। (वार्ता)