live : जम्मू कश्मीर में 3, हरियाणा में 1 चरण मतदान, मतगणना 4 अक्टूबर को

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024 (15:25 IST)
live updates : चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू कश्मीर और हरियाणा में चुनावों का ऐलान कर दिया। जम्मू कश्मीर में 3 और हरियाणा में 1 चरण में मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतगणना एक साथ 4 अक्टूबर होगी। पल पल की जानकारी...


03:29 PM, 16th Aug
-जम्मू कश्मीर में 3 चरणों में होंगे चुनाव।
-जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को मतदान। मतगणना 4 अक्टूबर को 
-हरियाणा में 1 चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा, मतगणना 4 अक्टूबर को


03:24 PM, 16th Aug
-हरियाणा में 2 करोड़ 1 हजार वोटर।
-राज्य में 1 करोड़ 6 हजार पुरुष और 95 लाख महिला वोटर।
-100 साल से ज्यादा उम्र के 10 हजार 121 वोटर। 40 लाख 95 हजार युवा वोटर।
-4 लाख 52 हजार मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
-हरियाणा में 20 हजार 629 पोलिंग बूूथ होंगे। मल्टी स्टोरी सोसायटी में पोलिंग बूथ होंगे।
-राज्य में 150 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।
-सीसीटीवी से सभी पोलिंग बूथों की निगरानी।

03:18 PM, 16th Aug
-मुख्‍य चुनाव आयुक्त ने कहा, जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए 11838 पोलिंग बूथ होंगे।
-डल झील में फ्लोटिंग पोलिंग बूथ बनेंगे।
-राज्य में 390 मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।
-जम्मू कश्मीर में 44 लाख 46 हजार पुरुष मतदाता, 42 लाख महिला वोटर, 20 लाख 70 हजार युवा वोटर।
-चुनाव के लिए अमरनाथ यात्रा के खत्म होने का इंतजार था।

03:12 PM, 16th Aug
-मुख्‍य चुनाव आयुक्त ने कहा, जम्मू कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया। 
-जम्मू कश्मीर में बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं लोग।
-लोकसभा चुनाव में घाटी में जनता ने बुलेट, बॉयकॉट की जगह बैलेट को चुना।
-जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साह
-राज्य में 87.09 लाख वोटर।

03:07 PM, 16th Aug
-मुख्‍य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा लोकसभा चुनाव में हमने कई रिकॉर्ड बनाए।
-दुनिया में स्ट्रांग मैसेज गया। लोकसभा चुनाव शांति से संपन्न हुए।

02:55 PM, 16th Aug
-नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग से पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर किए गए तबादलों की गहन जांच करने और ऐसे आदेशों के क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
-नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने कहा कि यह कदम चुनावी प्रक्रिया की शुचिता को स्पष्ट तौर से कमजोर करने के इरादे से उठाया गया है।
-सागर ने एक बयान में कहा कि गुरुवार शाम से लेकर शुक्रवार सुबह तक पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल क्यों किया गया, ऐसा लगता है कि निर्वाचन आयोग की घोषणा से पहले ही ऐसा किया गया?
-ऐसा प्रतीत होता है कि यह सब भाजपा द्वारा नियुक्त उपराज्यपाल की ओर से अपनी पार्टी और सहयोगियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है।

02:48 PM, 16th Aug
-कुछ ही देर में होगा जम्मू कश्मीर चुनाव की तारीखों का ऐलान।
-चुनाव आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की है।
-जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव 5 से 6 चरणों में हो सकते हैं। 
-हरियाणा में भी चुनाव की तारीखों का ऐलान संभव।
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान के चूरू जिले में वायुसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय वायुसेना के राफेल विमान नष्ट होने का राज खुला, दसॉ एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने बताया सच

वडोदरा में पुल गिरने से 10 की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?

काशी में बढ़ा गंगा का जलस्तर, विश्वविख्यात गंगा आरती का स्थान 10 फीट पीछे हटाया गया

कांग्रेस ने पूछा, जेन स्ट्रीट ने अवैध कमाई के 44,000 करोड़ अमेरिका भेजे, सरकार कैसे वापस लाएगी?

अगला लेख