Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 8 April 2025
webdunia

परिसीमन आयोग का बड़ा फैसला, जम्मू कश्मीर में बढ़ेगी 7 विधानसभा सीटें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu Kashmir
, शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (13:56 IST)
श्रीनगर। परिसीमन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा की 7 सीटें बढ़ेगी। इस फैसले के बाद जम्मू कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें हो जाएगी। पहले यहां 83 विधानसभा सीटें थी।
 
परिसीमन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि परिसीमन की पूरी प्रक्रिया मार्च 2022 तक पूरी हो जाएगी। इसमें मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी मौजूद थे। सुशील चंद्रा ने परिसीमन पर कहा कि 2011 की जनगणना के आधार पर ही परिसीमन होगा। पिछला परिसीमन 1991 की जनगणना के आधार पर किया गया था।
 
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन संवैधानिक प्रक्रिया है और परिसीमन अधिनियम द्वारा जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम के तहत यह प्रक्रिया चल रही है।
 
परिसीमन आयोग ने जम्मू कश्मीर में 4 दिन में करीब 800 लोगों मुलाकात की और इसी आधार पर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी पर WhatsApp ने लगाई रोक, दिल्ली हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात