Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Republic Day : जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले 108 वीरता पदक, CRPF को 76 पदक

हमें फॉलो करें Republic Day : जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले 108 वीरता पदक, CRPF को 76 पदक
, शनिवार, 25 जनवरी 2020 (14:44 IST)
नई दिल्ली। भारत के 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 108 पदकों के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस को सबसे अधिक वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। सीआरपीएफ दूसरे स्थान पर रहा, उसे 76 वीरता पदक मिले हैं।
 
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि केंद्रशासित पुलिस कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी अभियानों में निरंतर शामिल रही है, जिसे तीन शीर्ष राष्ट्रपति पुलिस पदक भी मिले हैं, जबकि सीआरपीएफ को एक राष्ट्रपति पुलिस पदक (मरणोपरांत) मिला है।
 
webdunia
जम्मू कश्मीर पुलिस को वीरता के लिए 105 पुलिस पदक (पीएमजी) और तीन पीपीएमजी दिए गए हैं। इसके बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को 75 पीएमजी मिले हैं। इसे एक पीपीएमजी (मरणोपरांत) मिला है। केंद्रशासित क्षेत्र में आतंकवाद रोधी ड्यूटी में सीआरपीएफ भी तैनात है। झारखंड पुलिस को 33 पीएमजी दिए गए हैं।
 
इन पदकों की घोषणा साल में दो बार गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी से मिले ब्राजील के राष्‍ट्रपति, 15 समझौतों पर हस्ताक्षर