जन-धन खातों में 64000 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा

Webdunia
शुक्रवार, 25 नवंबर 2016 (20:02 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 8 नवम्बर की आधी रात से 1000 और 500 रुपए के नोट कानूनी रूप से अमान्य करने के ऐलान के बाद केंद्र सरकार ने जिन जन-धन खातों को शून्य बैंलेंस के साथ बैंकों में शुरू करवाए थे, उन खातों में अब तक जमा राशि बढ़कर 64 हजार करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। 
गंगवार ने बताया कि नोटबंदी की घोषणा के पश्चात अब तक जन-धन खातों में 64 हजार करोड़ 252 लाख रुपए जमा हो चुके है। गरीब लोगों के लिए खोले गए जन-धन बैंक खातों में जमा करने के मामले में उत्तरप्रदेश शीर्ष पर है, जहां 3.79 करोड़ खातों में 10 हजार 670 करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। 
 
उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा रकम पश्चिम बंगाल और उसके बाद राजस्थान में खोले गए जन-धन खातों में रुपए जमा करवाए गए हैं। पश्चिम बंगाल में 2.44 करोड़ खातों में 7,826 करोड़ रुपए और राजस्थान में 1.89 करोड़ खातों में 5,345.57 करोड़ रुपए जमा कराए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार में 16 नवंबर तक 2.62 करोड़ जन-धन खातों में 4,912.79 करोड़ की राशि जमा हुई है। 
 
लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री ने कहा कि 16 नवंबर तक प्रधानमंत्री जन-धन योजना के कुल 25.58 करोड़ खातों में 64,252 करोड़ रुपए जमा हो चुके हैं। सरकार ने यह भी साफ किया कि किसी भी सरकारी बैंक ने अपने अधिकारियों को जन-धन खातों में अपनी ओर से कोई रकम जमा करने का आदेश नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि कुल 25.58 करोड़ जन-धन खातों में से 5.98 करोड़ यानी 23.02 पर्सेंट खाते जीरो बैलेंस वाले हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

'बम आ रहे हैं, यह डरावना है' IPL, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद डरी सहमी नजर आई चीयरलीडर [VIDEO]

SBI, PNB और अन्य बैंकों ने दिया दिलासा, ATM में पर्याप्त नकदी और वे पूरी तरह से सुचारु

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ IPL! BCCI ने कहा देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

अगला लेख