जवाहरलाल नेहरू के बारे में यह क्या कह गए अमित शाह...

Webdunia
सोमवार, 6 जून 2016 (08:10 IST)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने जवाहरलाल नेहरू पर हमला करते हुए कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री का देश निर्माण का विचार पुरानी परंपराओं को 'छोड़ने' और उनके स्थान पर 'आयातित विचारों' को स्वीकार करने पर आधारित था। वहीं दूसरी ओर जनसंघ नेता दीनदयाल उपाध्याय ने 'भारतीय मूल्यों' का संरक्षण करने का प्रयास किया।
शाह ने रविवार को कहा, 'जवाहरलाल नेहरू का देश निर्माण का विचार पुराने मूल्यों एवं परंपराओं को छोड़ने और विदेशी विचारों को आयातित करने पर आधारित था। हालांकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरानी परंपराओं एवं मूल्यों के सरंक्षण में विश्वास करते थे। इसने भारतीय जनसंघ और बाद में भाजपा की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया।' भाजपा अध्यक्ष शाह यहां उपाध्याय की जीवनी 'राष्ट्रद्रष्टा' के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 
उन्होंने कहा, 'स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान विभिन्न विचारधारा वाले लोगों ने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पूरा श्रेय कांग्रेस के खाते में गया।' शाह ने कहा, 'कांग्रेस ने नेहरू को देश का प्रधानमंत्री बनाया जो देश निर्माण में विदेशी विचारों को लाने और पुराने मूल्यों एवं परंपराओं को छोड़ने में विश्वास करते थे।' 
 
उन्होंने कहा कि उपाध्याय एवं अन्य सदस्यों ने उन्हीं भारतीय मूल्यों एवं परंपराओं के आधार पर देश निर्माण की रूपरेखा पर अथक परिश्रम किया जिसे नेहरू छोड़ने का प्रयास कर रहे थे तथा भारतीय जन संघ की स्थापना की जो कि भारतीय जनता पार्टी का अग्रवर्ती था।
 
इस बीच मानस डेका ने असमी युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जिसने यहां एक दूसरे कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष शाह का स्वागत किया। मानस डेका पर जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने गत अप्रैल में एक विमान में गला दबाने का आरोप लगाया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

चिदंबरम ने गृहमंत्री शाह पर किया पलटवार, बोले- नए आपराधिक कानूनों से सिर्फ भ्रम पैदा हुआ

Gold Price : सोने में फिर तेजी, कीमत 500 रुपए बढ़कर 99,170 रुपए प्रति 10 ग्राम

Infosys का कर्मचारी गिरफ्‍तार, ऑफिस के लेडी वॉशरूम में लगाया हिडेन कैमरा, बनाया अश्लील वीडियो

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

साइबर धोखाधड़ी रैकेट का भंडाफोड़, झारखंड से 3 अपराधी गिरफ्तार

अगला लेख