Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जया बच्चन ने IT पर संसदीय समिति की सदस्यता छोड़ी, श्रम संबंधी कमेटी की बनीं मेंबर

हमें फॉलो करें जया बच्चन ने IT पर संसदीय समिति की सदस्यता छोड़ी, श्रम संबंधी कमेटी की बनीं मेंबर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (19:52 IST)
Jaya Bachchan news : समाजवादी पार्टी (SP) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थाई समिति की सदस्यता छोड़ दी है जिसके अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे हैं। राज्यसभा सचिवालय के एक बुलेटिन के अनुसार जया बच्चन अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता वाली श्रम, वस्त्र और कौशल विकास पर संसदीय स्थाई समिति की सदस्य होंगी।
 
श्रम पर संसदीय स्थाई समिति के सदस्य रहे तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले अब जया बच्चन की जगह संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय समिति में शामिल होंगे। राज्यसभा सदस्य एए रहीम (माकपा) और आर गिरिराजन, जो शशि थरूर की अध्यक्षता वाली विदेश मामलों की संसदीय समिति के सदस्य थे, अब आवास और शहरी मामलों की संसदीय समिति के सदस्य हैं।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य संजय कुमार झा और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य धैर्यशील पाटिल को जल संसाधन पर विभाग संबंधी संसदीय स्थाई समिति का सदस्य नामित किया है। झा परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थाई समिति के भी अध्यक्ष हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tamil Nadu : 2 कॉलेजों और 7 स्कूलों को मिली बम की धमकी