असम CM हिमंता से JDU नेता का सवाल, क्या कामाख्या मंदिर में बलि प्रथा बंद करेंगे?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (11:47 IST)
politics on jumma break : असम विधानसभा में नमाज ब्रेक पर रोक के मामले में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। विपक्षी पार्टियों के साथ ही जदयू और लोजपा जैसे सहयोगी दल भी उनसे खासे नाराज हैं। जदयू नेता नीरज कुमार ने उनसे सवाल किया कि क्या वह असम के कामाख्या मंदिर में बलि प्रथा को बंद कर सकते हैं?
 
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा है कि असम विधानसभा का फैसला संविधान के मानकों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक प्रथाओं पर हमला करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि बेहतर होता अगर असम के सीएम लोगों को गरीबी से ऊपर उठाने पर अधिक ध्यान देते।
 
नीरज कुमार ने कहा कि मैं असम के मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आप शुक्रवार को नमाज के लिए ब्रेक पर प्रतिबंध लगाएं और कहें कि इससे काम करने की संभावना बढ़ेगी। हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, कामाख्या मंदिर के दरवाजे बलि अनुष्ठान के दौरान खुलते हैं। क्या आप इस 'बलि प्रथा' को रोक सकते हैं?
 
सफाई में क्या बोले असम सीएम : सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने फैसले का बचाव करते हुए कहा कि जुमे की नमाज के लिए दो घंटे के ब्रेक को खत्म करने का फैसला सिर्फ मुख्यमंत्री का फैसला नहीं था बल्कि यह विधानसभा के सभी हिंदू मुस्लिम विधायकों का फैसला है।
 
उन्होंने कहा कि जब विधानसभा स्पीकर ने इस फैसले का एलान किया तो किसी भी मुस्लिम विधायक ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। राज्य विधानसभा के 126 में से 25 विधायक मुस्लिम हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को असम विधानसभा ने जुम्मे की नमाज के लिए मिलने वाले 2 घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है। इस प्रथा को साल 1937 में मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्लाह ने शुरू किया था।
Edited By : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख