Hanuman Chalisa

JEE Results : आंध्र प्रदेश के चार छात्रों ने जेईई परीक्षा में किया टॉप

Webdunia
बुधवार, 15 मई 2019 (08:55 IST)
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के चार छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के भाग दो पेपर में शत प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया है। एनटीए द्वारा मंगलवार रात घोषित इन नतीजों में चार छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है जिनमें जी एन लक्ष्मी नारायण, जी आर रेड्डी, एस आर रेड्डी और के एन रत्न शामिल हैं।
 
एनटीए की ओर से इस वर्ष आठ जनवरी और सात अप्रैल को बी टेक आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए आयोजित परीक्षाओं में 61,510 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से 27,624 छात्रों ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए परिणाम को बेहतर किया।
 
इसके अलावा एनटीए ने 37 राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों के अलावा विदेशी श्रेणी के टॉपर की भी घोषणा की है। दोनों परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के बेहतर अंक के आधार पर ये नतीजे घोषित किए गए।
 
देश के 258 शहरों के 373 केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गई थी इनमें देश से बाहर नौ परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। परीक्षा पहली बार ऑनलाइन हुई थी और उसका लाइव प्रसारण भी हुआ था। इसके अलावा हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में बीएससी में प्रवेश परीक्षा के भी नतीजे कल रात आ गए
ये नतीजे एनटीए की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख